दिल्ली कैपिटल्स की हार पर मालिक का भावुक संदेश, IPL 2025 से बाहर होने पर मांगी माफी

Sports Desk

आईपीएल 2025 के सीजन में एक समय शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंततः प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने शुरुआत में लगातार चार जीत दर्ज कर धमाकेदार एंट्री की थी, लेकिन सीजन के दूसरे हाफ में उसकी लय बुरी तरह बिगड़ गई और अब टीम का सफर खत्म हो चुका है।

मुंबई इंडियंस से हार के साथ टूटी उम्मीदें

दिल्ली कैपिटल्स को अपने 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। भले ही टीम का एक मैच अभी बाकी है, लेकिन वह अब अंक तालिका में इतना ऊपर नहीं पहुंच सकती जिससे टॉप-4 में शामिल हो सके।

टीम के को-ओनर ने मांगी फैंस से माफी

दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा –

“मैं दिल्ली कैपिटल्स के सभी फैंस से माफी मांगता हूं। आपकी तरह मैं भी सीजन के दूसरे हिस्से से बेहद निराश हूं। हमने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अंत बेहद खराब रहा। इस सफर से हमने कई सकारात्मक बातें सीखी हैं। हमारा ध्यान अब आखिरी मुकाबले पर है और सीजन के बाद आत्ममंथन ज़रूरी होगा।”

पॉजिटिव शुरुआत, लेकिन फीका अंत

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत और 6 में हार मिली है। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टीम के पास 13 अंक हैं और नेट रन रेट -0.019 के साथ वह फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

अब तक नहीं जीत पाई है खिताब

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2020 में रहा था जब टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

अब देखना होगा कि सीजन खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स क्या रणनीतिक बदलाव करती है और क्या वह अगले साल अपने खिताब के सूखे को खत्म कर पाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली कैपिटल्स की हार पर मालिक का भावुक संदेश, IPL 2025 से बाहर होने पर मांगी माफी

Sports Desk

अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने शुरुआत में लगातार चार जीत दर्ज कर धमाकेदार एंट्री की थी, लेकिन सीजन के दूसरे हाफ में उसकी लय बुरी तरह बिगड़ गई और अब टीम का सफर खत्म हो चुका है।

मुंबई इंडियंस से हार के साथ टूटी उम्मीदें

दिल्ली कैपिटल्स को अपने 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। भले ही टीम का एक मैच अभी बाकी है, लेकिन वह अब अंक तालिका में इतना ऊपर नहीं पहुंच सकती जिससे टॉप-4 में शामिल हो सके।

टीम के को-ओनर ने मांगी फैंस से माफी

दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा –

“मैं दिल्ली कैपिटल्स के सभी फैंस से माफी मांगता हूं। आपकी तरह मैं भी सीजन के दूसरे हिस्से से बेहद निराश हूं। हमने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अंत बेहद खराब रहा। इस सफर से हमने कई सकारात्मक बातें सीखी हैं। हमारा ध्यान अब आखिरी मुकाबले पर है और सीजन के बाद आत्ममंथन ज़रूरी होगा।”

पॉजिटिव शुरुआत, लेकिन फीका अंत

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत और 6 में हार मिली है। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टीम के पास 13 अंक हैं और नेट रन रेट -0.019 के साथ वह फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

अब तक नहीं जीत पाई है खिताब

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है। उसका सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2020 में रहा था जब टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन तब भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

अब देखना होगा कि सीजन खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स क्या रणनीतिक बदलाव करती है और क्या वह अगले साल अपने खिताब के सूखे को खत्म कर पाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/the-owners-emotional-message-on-the-defeat-of-delhi-capitals/article-21866

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.