एनबीसीसी और पीएफसी के बीच नई दिल्ली स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में इंटीरियर डेवलपमेंट को लेकर एमओयू

Business News

सरकारी क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियों—एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी)—ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोजी नगर, नई दिल्ली में ऑफिस इंटीरियर और फिट-आउट कार्यों को लेकर आपसी सहयोग के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के अंतर्गत, पीएफसी ने एनबीसीसी द्वारा निर्मित टॉवर-एच की पूरी इमारत—जमीनी मंजिल सहित कुल 10 मंजिलों (G+9)—का 2,70,758 वर्गफुट कारपेट एरिया खरीदा है। इस भवन को पीएफसी अपने नए कार्यालय परिसर के रूप में विकसित करेगा, जिसमें एनबीसीसी इंटीरियर व फिट-आउट कार्यों को अंजाम देगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 161.55 करोड़ रुपये आंकी गई है।

समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के.पी. महादेवास्वामी, पीएफसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  परमिंदर चोपड़ा, एनबीसीसी के निदेशक (वाणिज्य) डॉ. सुमन कुमार और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एमओयू पर एनबीसीसी की ओर से  आर.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (इंजी.) और पीएफसी की ओर से  अतुल चौरसिया, प्रबंधक (आरडीएसएस) ने हस्ताक्षर किए।

यह साझेदारी देश की राजधानी में आधुनिक, ऊर्जा-कुशल और सुसज्जित सरकारी कार्यालयों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कॉर्पोरेट कार्य संस्कृति को नया आयाम मिलेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

एनबीसीसी और पीएफसी के बीच नई दिल्ली स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में इंटीरियर डेवलपमेंट को लेकर एमओयू

Business News

इस समझौते के अंतर्गत, पीएफसी ने एनबीसीसी द्वारा निर्मित टॉवर-एच की पूरी इमारत—जमीनी मंजिल सहित कुल 10 मंजिलों (G+9)—का 2,70,758 वर्गफुट कारपेट एरिया खरीदा है। इस भवन को पीएफसी अपने नए कार्यालय परिसर के रूप में विकसित करेगा, जिसमें एनबीसीसी इंटीरियर व फिट-आउट कार्यों को अंजाम देगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 161.55 करोड़ रुपये आंकी गई है।

समझौते पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में एनबीसीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के.पी. महादेवास्वामी, पीएफसी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  परमिंदर चोपड़ा, एनबीसीसी के निदेशक (वाणिज्य) डॉ. सुमन कुमार और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। एमओयू पर एनबीसीसी की ओर से  आर.पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (इंजी.) और पीएफसी की ओर से  अतुल चौरसिया, प्रबंधक (आरडीएसएस) ने हस्ताक्षर किए।

यह साझेदारी देश की राजधानी में आधुनिक, ऊर्जा-कुशल और सुसज्जित सरकारी कार्यालयों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कॉर्पोरेट कार्य संस्कृति को नया आयाम मिलेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/mou-regarding-interior-development-between-nbcc-and-pfc-at-world/article-21814

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.