दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: नकद रहित इलाज योजना शुरू, आयुष्मान अस्पतालों में मिलेगा निःशुल्क उपचार

Raipur, CG

सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को अब इलाज के लिए आर्थिक बोझ नहीं उठाना होगा।

भारत सरकार ने नकद रहित उपचार योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस जनहितकारी योजना की जानकारी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी।

सात दिन तक डेढ़ लाख रुपये तक मिलेगा मुफ्त इलाज

मंत्री जायसवाल ने बताया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सात दिनों तक अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यदि एक ही परिवार के दो सदस्य घायल होते हैं, तो यह राशि 3 लाख रुपये, और तीन व्यक्तियों के घायल होने पर 4.5 लाख रुपये तक की सीमा तक बढ़ाई जाएगी।

किस अस्पताल में मिलेगा लाभ?

यह सुविधा उन्हीं अस्पतालों में मिलेगी जो आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं। योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

गंभीर मामलों के लिए विशेष व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर किसी दुर्घटना पीड़ित को नजदीकी आयुष्मान पैनल हॉस्पिटल में इलाज नहीं मिल पाता — जैसे वहां विशेषज्ञ डॉक्टर न हों या संसाधनों की कमी हो — तो संबंधित अस्पताल मामले को तुरंत सक्षम अस्पताल में रेफर करेगा और यह जानकारी पोर्टल पर अपडेट करेगा ताकि दूसरे अस्पताल में बिना देर के उपचार शुरू हो सके।

ट्रामा केसेज़ के लिए अधिक अस्पताल होंगे शामिल

श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि फिलहाल योजना के दायरे में ट्रामा और पॉलीट्रामा के मामलों के लिए कुछ और अत्याधुनिक अस्पतालों को शामिल किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद

इस योजना को राज्य में तुरंत लागू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल आम नागरिकों के जीवन को सुरक्षित और सुलभ बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

दुर्घटना पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: नकद रहित इलाज योजना शुरू, आयुष्मान अस्पतालों में मिलेगा निःशुल्क उपचार

Raipur, CG

भारत सरकार ने नकद रहित उपचार योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों में दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस जनहितकारी योजना की जानकारी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी।

सात दिन तक डेढ़ लाख रुपये तक मिलेगा मुफ्त इलाज

मंत्री जायसवाल ने बताया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को सात दिनों तक अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यदि एक ही परिवार के दो सदस्य घायल होते हैं, तो यह राशि 3 लाख रुपये, और तीन व्यक्तियों के घायल होने पर 4.5 लाख रुपये तक की सीमा तक बढ़ाई जाएगी।

किस अस्पताल में मिलेगा लाभ?

यह सुविधा उन्हीं अस्पतालों में मिलेगी जो आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हुए हैं। योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

गंभीर मामलों के लिए विशेष व्यवस्था

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर किसी दुर्घटना पीड़ित को नजदीकी आयुष्मान पैनल हॉस्पिटल में इलाज नहीं मिल पाता — जैसे वहां विशेषज्ञ डॉक्टर न हों या संसाधनों की कमी हो — तो संबंधित अस्पताल मामले को तुरंत सक्षम अस्पताल में रेफर करेगा और यह जानकारी पोर्टल पर अपडेट करेगा ताकि दूसरे अस्पताल में बिना देर के उपचार शुरू हो सके।

ट्रामा केसेज़ के लिए अधिक अस्पताल होंगे शामिल

श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि फिलहाल योजना के दायरे में ट्रामा और पॉलीट्रामा के मामलों के लिए कुछ और अत्याधुनिक अस्पतालों को शामिल किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक मरीजों को लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद

इस योजना को राज्य में तुरंत लागू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहल आम नागरिकों के जीवन को सुरक्षित और सुलभ बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/large-relief-cashless-treatment-scheme-for-accident-victims-will-start/article-21931

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.