Video : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने दर्ज की FIR

मंदसौर, मध्यप्रदेश।

बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह घटना दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर 13 मई 2025 की रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ दिखा नेता का कृत्य
वायरल वीडियो में कार (क्रमांक MP 14 CC 4782) से मनोहरलाल धाकड़ और एक महिला उतरते हैं, जिसके बाद दोनों को बीच सड़क पर आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया। यह दृश्य न केवल अशोभनीय था, बल्कि सार्वजनिक मर्यादा के भी खिलाफ था। वीडियो इतना आपत्तिजनक था कि उसे सार्वजनिक मंचों पर प्रसारित करना भी संभव नहीं।

विपक्ष का बीजेपी पर हमला
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। मंदसौर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने इस घटना को लेकर बीजेपी नेतृत्व पर तीखा तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो की खबर साझा करते हुए लिखा, “यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा।” उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पार्टी के नेताओं पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हों।

बीजेपी का बयान और दूरी
मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो पार्टी के संज्ञान में है, लेकिन मनोहरलाल धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। संभवतः वे ऑनलाइन सदस्य के रूप में जुड़े रहे हों। पार्टी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी
डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि की कि वीडियो नई बनी 8 लेन सड़क का है और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं, भानपुरा थाना पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि वीडियो को प्रमाण के रूप में संकलित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में
जानकारी के अनुसार, मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिले के बनी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं, जिससे यह मामला और अधिक राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

Video : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने दर्ज की FIR

मंदसौर, मध्यप्रदेश।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह घटना दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर 13 मई 2025 की रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ दिखा नेता का कृत्य
वायरल वीडियो में कार (क्रमांक MP 14 CC 4782) से मनोहरलाल धाकड़ और एक महिला उतरते हैं, जिसके बाद दोनों को बीच सड़क पर आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया। यह दृश्य न केवल अशोभनीय था, बल्कि सार्वजनिक मर्यादा के भी खिलाफ था। वीडियो इतना आपत्तिजनक था कि उसे सार्वजनिक मंचों पर प्रसारित करना भी संभव नहीं।

विपक्ष का बीजेपी पर हमला
वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। मंदसौर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने इस घटना को लेकर बीजेपी नेतृत्व पर तीखा तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो की खबर साझा करते हुए लिखा, “यही है भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा।” उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब पार्टी के नेताओं पर इस तरह के गंभीर आरोप लगे हों।

बीजेपी का बयान और दूरी
मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि वायरल वीडियो पार्टी के संज्ञान में है, लेकिन मनोहरलाल धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। संभवतः वे ऑनलाइन सदस्य के रूप में जुड़े रहे हों। पार्टी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी
डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने पुष्टि की कि वीडियो नई बनी 8 लेन सड़क का है और सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। वहीं, भानपुरा थाना पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि वीडियो को प्रमाण के रूप में संकलित कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि भी चर्चा में
जानकारी के अनुसार, मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिले के बनी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं, जिससे यह मामला और अधिक राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-lodged-fir-on-delhi-mumbai-expressway-embarrassing-act-of-bjp/article-21927

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.