महिला बाल विकास विभाग की बस हादसे का शिकार, 14 लोग घायल

Durg, CG

दुर्ग में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें 14 लोग घायल हुए हैं.

दुर्ग में महिला बाल विकास विभाग की बस हादसे का शिकार हो गई. यह बस रायपुर में आयोजित महिला मड़ई और महतारी वंदन कार्यक्रम से लौट रही थी. उसके बाद हादसा हुआ. हादसे के वक्त बस में कुल 35 महिलाएं सवार थी. मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं. जिसमें 12 महिलाएं हैं.

घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती: सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है. बायपास रोड पर सभी वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक वाहन के ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई महिलाओं को चोटें आईं.हादसे में बस चालक, कंडक्टर और 12 महिलाएं घायल हुईं. अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं. सिर्फ एक महिला बहरीन बाई को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद स्थिति नियंत्रण में है.

यह देखा जा रहा है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है. तकनीकी कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. पीड़ित महिलाओं को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. -हरिवंश, एसडीएम दुर्ग

Durg road accident
घायलों के नाम
 
मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस: इस हादसे के बाद मौके पर मोहन नगर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. तुरंत सभी घायलों का इलाज शुरू कराया गया. पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम प्रत्यक्षदर्शियों और बस सवार महिलाओं से पूछताछ कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

महिला बाल विकास विभाग की बस हादसे का शिकार, 14 लोग घायल

Durg, CG

दुर्ग में महिला बाल विकास विभाग की बस हादसे का शिकार हो गई. यह बस रायपुर में आयोजित महिला मड़ई और महतारी वंदन कार्यक्रम से लौट रही थी. उसके बाद हादसा हुआ. हादसे के वक्त बस में कुल 35 महिलाएं सवार थी. मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बायपास रोड पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं. जिसमें 12 महिलाएं हैं.

घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती: सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है. बायपास रोड पर सभी वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक वाहन के ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार कई महिलाओं को चोटें आईं.हादसे में बस चालक, कंडक्टर और 12 महिलाएं घायल हुईं. अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आई हैं और सभी सुरक्षित हैं. सिर्फ एक महिला बहरीन बाई को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद स्थिति नियंत्रण में है.

यह देखा जा रहा है कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है. तकनीकी कारणों का भी पता लगाया जा रहा है. इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. पीड़ित महिलाओं को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है. -हरिवंश, एसडीएम दुर्ग

Durg road accident
घायलों के नाम
 
मौके पर पहुंची मोहन नगर पुलिस: इस हादसे के बाद मौके पर मोहन नगर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. तुरंत सभी घायलों का इलाज शुरू कराया गया. पुलिस प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम प्रत्यक्षदर्शियों और बस सवार महिलाओं से पूछताछ कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/14-people-injured-in-women-child-development-department-bus-accident/article-13162

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.