- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पिग आयरन की आड़ में करोड़ों की ठगी: 4 राज्यों में 10 व्यापारियों से उड़ाए 26 करोड़
पिग आयरन की आड़ में करोड़ों की ठगी: 4 राज्यों में 10 व्यापारियों से उड़ाए 26 करोड़
Indore, MP
छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय ठग को इंदौर से गिरफ्तार किया है, जिसने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के 10 व्यापारियों से पिग आयरन (कच्चा लोहा) की डील के बहाने करीब 26 करोड़ 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
आरोपी अनिल राय, ORBIT ELECTROMECH INDIA PVT. LTD. और BOLSTER TRADELINK LIMITED का डायरेक्टर है, जो इंदौर में छिपा बैठा था।
बस्तर के व्यापारी से 64 लाख की ठगी
जगदलपुर निवासी मोहित चावड़ा ने पुलिस में शिकायत की थी कि अनिल राय और उसके मैनेजर राहुल चौहान ने उनसे 209 टन पिग आयरन की डील कर 64 लाख 51 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपियों ने यह सामग्री हैदराबाद की एमपीएल कंपनी को पहुंचवाकर पेमेंट खुद रख लिया और चावड़ा को ठगा।
फर्जीवाड़े का नेटवर्क 4 राज्यों में फैला
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अनिल राय ने केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि रायपुर, दुर्ग, औरंगाबाद, पटना, लखनऊ और नोएडा में भी इसी तरह ठगी की है। 10 अलग-अलग FIR दर्ज हैं, जिनमें केवल रायपुर के व्यापारी से ही 9.33 करोड़ की धोखाधड़ी शामिल है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए