टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट स्कैम में रायपुर के HPCL मैनेजर से 33 लाख की ठगी

रायपुर (छ.ग.)

On

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का दावा, शुरुआती रकम लौटाकर जीता भरोसा; पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में कार्यरत एक मैनेजर से 33 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। ठगों ने टेलीग्राम ऐप के जरिए ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट और शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सड्डू स्थित राजधानी विहार में रहने वाले वेद प्रकाश बघेल (46) वर्तमान में HPCL मंदिर हसौद में मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। कुछ समय पहले उनसे टेलीग्राम आईडी के माध्यम से निवेश से जुड़े अज्ञात लोगों ने संपर्क किया। आरोपितों ने खुद को इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताते हुए शेयर और ऑनलाइन ट्रेडिंग में तेज मुनाफा दिलाने का दावा किया।

ठगों की बातों में आकर वेद प्रकाश बघेल ने 20 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 के बीच अलग-अलग बैंकों के खातों में किश्तों में कुल 34 लाख 48 हजार 807 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। शुरुआती दौर में भरोसा जीतने के लिए आरोपितों ने मुनाफे के नाम पर दो किश्तों में 89,250 रुपये वापस भी किए, जिससे पीड़ित का विश्वास और मजबूत हो गया।

हालांकि, जब पीड़ित ने अपनी पूरी निवेशित राशि और मुनाफा निकालने की मांग की, तो आरोपितों ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैंक क्रेडिट स्कोर खराब होने का हवाला देते हुए और रकम जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान वेद प्रकाश बघेल को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित ने मामले की शिकायत पहले साइबर सेल में दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद साइबर सेल ने प्रकरण को मंदिर हसौद थाने भेजा, जहां अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बैंक खातों, ट्रांजैक्शन डिटेल और डिजिटल प्लेटफॉर्म की तकनीकी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला ऑनलाइन निवेश के नाम पर हो रही साइबर ठगी के बढ़ते मामलों का एक और उदाहरण है। आम लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी अनजान लिंक या अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच करें।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/694b7cbbaf255/article-40883

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.