राज्योत्सव के बाद ओडिशा और गुजरात के दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री साय

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्योत्सव समारोहों के समापन के बाद अब राजनीतिक और औद्योगिक दोनों मोर्चों पर सक्रिय नजर आएंगे।

 वे 6 नवंबर को ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा नुआपाड़ा पहुंचेंगे और सभा समाप्त होने के बाद लौट आएंगे।

नुआपाड़ा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री साय की सभा से चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में और सशक्त होगा। इस सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया के खिलाफ बीजेडी की स्नेहंगिनी चुरिया और कांग्रेस के घसियाराम माझी मैदान में हैं। वहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी और ओडिशा जनता दल के उम्मीदवार भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने बिहार और ओडिशा के उपचुनावों में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। साय की सभा को पार्टी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मान रही है, ताकि ओडिशा में संगठन को मजबूती मिले।

इसके बाद मुख्यमंत्री साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले “छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे गुजरात प्रवास के दौरान उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

साय पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (नर्मदा जिले) में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और अगले दिन अहमदाबाद में औद्योगिक निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन योजनाओं और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण की जानकारी साझा करेंगे। उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को उद्योग एवं निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-rajyotsav-chief-minister-sai-will-visit-odisha-and-gujarat/article-37009

खबरें और भी हैं

DPS भोपाल में टॉपर्स की बरसात, रिजल्ट ने उड़ाए सबके होश

टाप न्यूज

DPS भोपाल में टॉपर्स की बरसात, रिजल्ट ने उड़ाए सबके होश

25वें स्थापना वर्ष में स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन, हर चौथा छात्र 95% के पार, 76 बार लगे ‘सेंचुरी’ के ठप्पे...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
DPS भोपाल में टॉपर्स की बरसात, रिजल्ट ने उड़ाए सबके होश

महिला आरक्षण कानून: लोकतंत्र में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी का नया दौर — माया नारोलिया

देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महिला आरक्षण कानून एक ऐतिहासिक पहल के रूप में...
ओपीनियन 
महिला आरक्षण कानून: लोकतंत्र में महिलाओं की निर्णायक भागीदारी का नया दौर — माया नारोलिया

CBSE 10th Result 2026 जारी: 93.70% स्टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 10th Result 2026 जारी, 93.70% पास। डिजिलॉकर, UMANG ऐप से रिजल्ट देखें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
CBSE 10th Result 2026 जारी: 93.70% स्टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी

IPL 2026: आज RCB vs LSG मुकाबला, चिन्नास्वामी में बेंगलुरु के सामने इतिहास बदलने की चुनौती

LSG के खिलाफ होमग्राउंड पर अब तक नहीं जीत सकी RCB, टेबल टॉपर बनने के इरादे से उतरेगी कोहली एंड...
स्पोर्ट्स  टॉप न्यूज़ 
IPL 2026: आज RCB vs LSG मुकाबला, चिन्नास्वामी में बेंगलुरु के सामने इतिहास बदलने की चुनौती

बिजनेस

सेंसेक्स 1,264 अंक उछलकर 78,111 पर बंद, निफ्टी 388 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार में तेजी सेंसेक्स 1,264 अंक उछलकर 78,111 पर बंद, निफ्टी 388 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार में तेजी
ग्लोबल संकेत मजबूत, कच्चे तेल में गिरावट और विदेशी बाजारों की रैली से घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा तेजी
सोना 2,938 उछलकर 1.53 लाख पर, चांदी 13,874 महंगी होकर 2.51 लाख प्रति किलो पहुंची, बाजार में तेज उतार-चढ़ाव जारी
PNB घोटाले में बड़ा कदम: नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की राह लगभग साफ
भार्गव मलप्पा ने टेलीग्राम फिशिंग प्रयास को किया उजागर, बढ़ते साइबर धोखाधड़ी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
भारत में ही बनेंगे तेजस फाइटर जेट के इंजन: GE एयरोस्पेस और HAL के बीच बड़ी डील तय
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.