रक्षाबंधन पर बहन की हत्या: मोबाइल छीनने पर भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Surguja, CG

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रक्षाबंधन मनाने मायके आई एक विवाहित महिला की उसी के बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी।

कारण सिर्फ इतना था कि बहन ने भाई को देर रात मोबाइल चलाने से मना किया था।

झगड़े के बाद कुल्हाड़ी से किया वार

घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के लिपिंगी गांव की है। मृतिका मुनेश्वरी मझवार (25) अपने दो बच्चों के साथ मायके आई थी। 5 अगस्त की रात उसने भाई जयप्रकाश मझवार (31) को काफी देर तक मोबाइल चलाते देखा और उसे मना किया। दोनों के बीच बहस हुई और उसने मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया।

सोते समय किया हमला

विवाद के बाद सब सो गए। आधी रात को जयप्रकाश उठा और सोती हुई बहन के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। एक ही वार में बहन की सांस नली कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके दोनों बच्चे पास में ही सो रहे थे और खून से लथपथ हो गए।

परिजन पहुंचे, आरोपी फरार हो गया

चीख-पुकार सुनकर परिवार के बाकी सदस्य जागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वारदात के बाद आरोपी भाई घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

कुन्नी चौकी प्रभारी डेविड मिंज ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रक्षाबंधन पर बहन की हत्या: मोबाइल छीनने पर भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला

Surguja, CG

कारण सिर्फ इतना था कि बहन ने भाई को देर रात मोबाइल चलाने से मना किया था।

झगड़े के बाद कुल्हाड़ी से किया वार

घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के लिपिंगी गांव की है। मृतिका मुनेश्वरी मझवार (25) अपने दो बच्चों के साथ मायके आई थी। 5 अगस्त की रात उसने भाई जयप्रकाश मझवार (31) को काफी देर तक मोबाइल चलाते देखा और उसे मना किया। दोनों के बीच बहस हुई और उसने मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया।

सोते समय किया हमला

विवाद के बाद सब सो गए। आधी रात को जयप्रकाश उठा और सोती हुई बहन के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। एक ही वार में बहन की सांस नली कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके दोनों बच्चे पास में ही सो रहे थे और खून से लथपथ हो गए।

परिजन पहुंचे, आरोपी फरार हो गया

चीख-पुकार सुनकर परिवार के बाकी सदस्य जागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वारदात के बाद आरोपी भाई घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

कुन्नी चौकी प्रभारी डेविड मिंज ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/brother-cut-off-with-an-ax-at-the-murder-of/article-30061

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.