CAF भर्ती वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स ने डिप्टी CM विजय शर्मा के बंगले का घेराव किया, 13 दिन से धरना जारी

रायपुर (छ.ग.)

On

छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स की 2018 भर्ती के वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स ने नौकरी की मांग को लेकर तेज प्रदर्शन किया

छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) की 2018 भर्ती के वेटिंग लिस्ट में शामिल लगभग 417 कैंडिडेट्स ने शनिवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बंगले का घेराव किया। ये कैंडिडेट पिछले 13 दिनों से तूता धरना स्थल पर अपने परिवार के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप है कि 7 साल बीत जाने के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं दी गई, जबकि CAF में 3 हजार से अधिक पद रिक्त हैं।

कैंडिडेट्स का कहना है कि घर चलाने और परिवार का पेट पालने के लिए उन्हें मजदूरी करनी पड़ रही है। एक कैंडिडेट के 6 महीने के बच्चे की तबीयत भी धरने के दौरान बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कैंडिडेट्स को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री साय के दिल्ली से लौटते ही पूरे मामले पर उनसे चर्चा की जाएगी। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से कोई निर्णय लिया जाएगा। तब तक उन्होंने कैंडिडेट्स से धरना खत्म करने की अपील की।

2018 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा CAF में 1786 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को नौकरी मिल गई, लेकिन वेटिंग लिस्ट में रहने वाले 417 कैंडिडेट्स अब तक नियुक्त नहीं हो सके। भर्ती के समय ये कैंडिडेट 28 से 32 वर्ष के थे, लेकिन अब उनकी उम्र 36 से 40 वर्ष के बीच पहुंच गई है।

सरकार बदलने और प्रक्रियाओं में देरी के कारण 417 में से 250 से अधिक कैंडिडेट अब ओवर एज हो चुके हैं। हालांकि, पद रिक्त होने के बावजूद नई भर्तियां नहीं की गईं। पिछले छह वर्षों में CAF में कोई भर्ती नहीं हुई।

छत्तीसगढ़ पुलिस बल में कुल 83,259 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 65,439 जवान कार्यरत हैं और 17,820 पद खाली हैं। इनमें 129 DSP की आवश्यकता है, जबकि केवल 384 डीएसपी कार्यरत हैं। सूबेदार के 80 पदों में सिर्फ 3 पद भरे हैं। हेड कॉन्स्टेबल के 827 और कॉन्स्टेबल के 10,436 पद अभी भी रिक्त हैं।

रिक्त पदों के कारण अपराधों की जांच में देरी हो रही है। रायपुर जिले में 2024 में दर्ज किए गए 17,693 मामलों में 1,713 अभी भी पेंडिंग हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स को रिक्त पदों पर भर्ती कर दिया जाए, तो पुलिस बल मजबूत होगा और जांच प्रक्रिया तेज होगी।

-----------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/caf-recruitment-waiting-list-candidates-surrounded-the-bungalow-of-deputy/article-41981

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.