CG Weather Update | कड़ाके की ठंड की चेतावनी: अगले 4 दिनों में 1–3 डिग्री गिरेगा तापमान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर और मध्य संभागों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया हुआ है और अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में शीतलहर चलने की भी आशंका है।

गुरुवार सुबह रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) सहित कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। दिन का सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसी वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए रायपुर नगर निगम अलर्ट मोड में है। मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को रात के समय फील्ड में मौजूद रहकर अलाव व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। आम लोगों को राहत देने के लिए शहर के 12 अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिससे बेघर, राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके।

बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान
दुर्ग में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 9.2 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर 29.5/9.6 डिग्री, बिलासपुर में 29.0/11.8 डिग्री, जगदलपुर में 30.2/10.5 डिग्री और पेंड्रारोड में 26.0/9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Dec 2025 By दैनिक जागरण

CG Weather Update | कड़ाके की ठंड की चेतावनी: अगले 4 दिनों में 1–3 डिग्री गिरेगा तापमान

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर और मध्य संभागों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया हुआ है और अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में शीतलहर चलने की भी आशंका है।

गुरुवार सुबह रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, सरगुजा, मैनपाट और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) सहित कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। दिन का सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसी वजह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

राजधानी रायपुर का आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए रायपुर नगर निगम अलर्ट मोड में है। मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को रात के समय फील्ड में मौजूद रहकर अलाव व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। आम लोगों को राहत देने के लिए शहर के 12 अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिससे बेघर, राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके।

बीते दिन प्रमुख शहरों का तापमान
दुर्ग में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 9.2 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर 29.5/9.6 डिग्री, बिलासपुर में 29.0/11.8 डिग्री, जगदलपुर में 30.2/10.5 डिग्री और पेंड्रारोड में 26.0/9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-weather-update-severe-cold-warning-temperature-will-drop-by/article-40253

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.