CG : आज आएंगे बोर्ड एग्जाम के नतीजे, भिलाई में मॉकड्रिल अलर्ट, कल से संविधान यात्रा शुरू

Raipur, CG

सीजी बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर – छात्रों की धड़कनें तेज

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षाफल आज दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे। लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों की प्रतीक्षा आज खत्म होगी।

 भिलाई में इमरजेंसी मॉकड्रिल – भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर दुर्ग जिले में व्यापक नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया जाएगा। मॉकड्रिल में आपदा प्रबंधन, ब्लैकआउट और रेस्क्यू ऑपरेशनों का रियल टाइम मूल्यांकन होगा। जिला प्रशासन से लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं इस अभ्यास में भाग लेंगी।

 संविधान बचाओ यात्रा’ कल से – कांग्रेस का राज्यव्यापी अभियान शुरू

कांग्रेस पार्टी 8 मई से बिलासपुर से ‘संविधान बचाओ रैली’ की शुरुआत करेगी। सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव सहित तमाम वरिष्ठ नेता रैली में शामिल होंगे। 40 दिन तक चलने वाली इस यात्रा के जरिए केंद्र सरकार पर सामाजिक न्याय और संविधान विरोधी नीतियों को लेकर हमला बोला जाएगा।

 T-20 फाइनल में आज भिड़ेंगी भिलाई और बिलासपुर

राजधानी रायपुर के क्रिकेट मैदान में आज छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर एलीट टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बिलासपुर ने बीएसपी को और भिलाई ने प्लेट कम्बाइंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद।

 दिव्यांग युवाओं के लिए 9 मई को नौकरी मेले का आयोजन

राज्य के अस्थिबाधित 12वीं पास दिव्यांगजनों के लिए 9 मई को रायपुर में विशेष प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। पुराने पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस कैम्प में 25 पदों के लिए चयन किया जाएगा।

 टोमन कुमार ने रचा इतिहास – दो अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंटों में चयन

छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार का चयन इटली में होने वाली विश्व चैंपियनशिप और चीन की एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सामान्य वर्ग में भी पदक जीत चुके टोमन ने अपनी काबिलियत से सभी को चौंकाया। प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात।

 राधिका धीवर करेंगी भूटान में भारत का प्रतिनिधित्व

रायपुर जिले की राधिका धीवर का चयन एशियन कराटे चैंपियनशिप (थिम्पू, भूटान) के लिए हुआ है। छत्तीसगढ़ धीवर समाज ने उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए सम्मानित किया। राधिका का यह चयन प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बन रहा है।

 आज से दो दिवसीय रिसर्च कार्यशाला – शोधार्थियों को मिलेगा लाभ

विवेकानंद महाविद्यालय और विप्र कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘रिसर्च मेथडोलॉजी एंड स्टैटिस्टिक्स टूल्स’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आज से शुरू हो गई है। कुलसचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यशाला में शोध की तकनीकें साझा की जाएंगी।

महावीर जयंती पर जैन समाज की विशेष साधना

भगवान महावीर के कैवल्य कल्याणक पर्व पर आज जैन समाज द्वारा अहिंसा, करुणा और समरसता के लिए विशेष आराधना की जा रही है। यह साधना पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी।

आज का प्रवचन: “अशांत मन से शांत जीवन की ओर”

न्यू राजेंद्र नगर स्थित वर्धमान मंदिर में उपाध्याय मनीष सागर महाराज का विशेष प्रवचन आज सुबह 8:30 बजे से आयोजित हुआ। विषय – “अशांत मन से शांत जीवन की ओर” ने उपस्थित श्रोताओं को आत्मिक शांति का अनुभव कराया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

CG : आज आएंगे बोर्ड एग्जाम के नतीजे, भिलाई में मॉकड्रिल अलर्ट, कल से संविधान यात्रा शुरू

Raipur, CG

सीजी बोर्ड रिजल्ट आज दोपहर – छात्रों की धड़कनें तेज

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षाफल आज दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे। लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों की प्रतीक्षा आज खत्म होगी।

 भिलाई में इमरजेंसी मॉकड्रिल – भारत-पाक तनाव के बीच अलर्ट मोड

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर दुर्ग जिले में व्यापक नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया जाएगा। मॉकड्रिल में आपदा प्रबंधन, ब्लैकआउट और रेस्क्यू ऑपरेशनों का रियल टाइम मूल्यांकन होगा। जिला प्रशासन से लेकर स्वयंसेवी संस्थाएं इस अभ्यास में भाग लेंगी।

 संविधान बचाओ यात्रा’ कल से – कांग्रेस का राज्यव्यापी अभियान शुरू

कांग्रेस पार्टी 8 मई से बिलासपुर से ‘संविधान बचाओ रैली’ की शुरुआत करेगी। सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव सहित तमाम वरिष्ठ नेता रैली में शामिल होंगे। 40 दिन तक चलने वाली इस यात्रा के जरिए केंद्र सरकार पर सामाजिक न्याय और संविधान विरोधी नीतियों को लेकर हमला बोला जाएगा।

 T-20 फाइनल में आज भिड़ेंगी भिलाई और बिलासपुर

राजधानी रायपुर के क्रिकेट मैदान में आज छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर एलीट टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बिलासपुर ने बीएसपी को और भिलाई ने प्लेट कम्बाइंड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद।

 दिव्यांग युवाओं के लिए 9 मई को नौकरी मेले का आयोजन

राज्य के अस्थिबाधित 12वीं पास दिव्यांगजनों के लिए 9 मई को रायपुर में विशेष प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। पुराने पुलिस मुख्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस कैम्प में 25 पदों के लिए चयन किया जाएगा।

 टोमन कुमार ने रचा इतिहास – दो अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंटों में चयन

छत्तीसगढ़ के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार का चयन इटली में होने वाली विश्व चैंपियनशिप और चीन की एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सामान्य वर्ग में भी पदक जीत चुके टोमन ने अपनी काबिलियत से सभी को चौंकाया। प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात।

 राधिका धीवर करेंगी भूटान में भारत का प्रतिनिधित्व

रायपुर जिले की राधिका धीवर का चयन एशियन कराटे चैंपियनशिप (थिम्पू, भूटान) के लिए हुआ है। छत्तीसगढ़ धीवर समाज ने उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए सम्मानित किया। राधिका का यह चयन प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बन रहा है।

 आज से दो दिवसीय रिसर्च कार्यशाला – शोधार्थियों को मिलेगा लाभ

विवेकानंद महाविद्यालय और विप्र कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘रिसर्च मेथडोलॉजी एंड स्टैटिस्टिक्स टूल्स’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आज से शुरू हो गई है। कुलसचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यशाला में शोध की तकनीकें साझा की जाएंगी।

महावीर जयंती पर जैन समाज की विशेष साधना

भगवान महावीर के कैवल्य कल्याणक पर्व पर आज जैन समाज द्वारा अहिंसा, करुणा और समरसता के लिए विशेष आराधना की जा रही है। यह साधना पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगी।

आज का प्रवचन: “अशांत मन से शांत जीवन की ओर”

न्यू राजेंद्र नगर स्थित वर्धमान मंदिर में उपाध्याय मनीष सागर महाराज का विशेष प्रवचन आज सुबह 8:30 बजे से आयोजित हुआ। विषय – “अशांत मन से शांत जीवन की ओर” ने उपस्थित श्रोताओं को आत्मिक शांति का अनुभव कराया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cg-will-come-today-the-results-of-the-board-exam/article-19930

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.