गुनगुनालो ऐप लॉन्च: भारत को मिला कलाकारों के स्वामित्व वाला पहला सांस्कृतिक मंच

Jagran Desk

भारतीय संगीत और कला जगत के लिए 5 मई 2025 एक ऐतिहासिक दिन बन गया, जब देश की 30 से अधिक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में "गुनगुनालो" नामक भारत का पहला आर्टिस्ट-ओन डिजिटल ऐप लॉन्च किया गया।

जियो वर्ल्ड, बीकेसी स्थित स्टूडियो थिएटर में आयोजित इस भव्य समारोह में जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, सोनू निगम, प्रसून जोशी, समीर अंजान, सलीम मर्चेंट, अरुणा साईराम, आनंद-मिलिंद और हरिहरन जैसे दिग्गज मौजूद रहे।WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.05 PM

क्या है 'गुनगुनालो'?

गुनगुनालो एक ऐसा सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म है, जिसे कलाकारों ने खुद अपने लिए और अन्य रचनात्मक साथियों के लिए विकसित किया है। इस ऐप पर संगीत, कविता, कहानी, मास्टरक्लास, ओपन माइक, और फैंस से डायरेक्ट संवाद जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां कंटेंट पर कोई निर्माता या कंपनी नियंत्रण नहीं रखती—यह पूरी तरह से कलाकारों की स्वतंत्रता का मंच है।WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.03 PM

कलाकारों की सोच, कलाकारों का मंचWhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.06 PM

इस ऐप के संस्थापक सदस्यों में जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह, प्रसून जोशी, विशाल ददलानी, समीर अंजान जैसे नाम शामिल हैं। तकनीकी विकास का जिम्मा संभाला है श्रीधर रंगनाथन ने, जबकि शरली सिंह इसके सीईओ के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.05 PM (1)

गुनगुनालो की विशेषताएं:WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.07 PM

  • गुनगुनालो ओरिजिनल्स: श्रेया घोषाल के विशेष गीत से होगी शुरुआत

  • वर्कशॉप्स: अरिजीत सिंह से गायकी की ट्रेनिंग, इरशाद कामिल के साथ लिरिक्स लैब

  • फैनवर्स: प्रशंसकों के लिए मर्चेंडाइज डिजाइन, क्राउडफंडिंग और वर्चुअल मीटअप्स

  • अनरिलीज़ क्लासिक्स और बीहाइंड सीन कंटेंट तक सीधा एक्सेसWhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.07 PM (1)

कलाकारों की प्रतिक्रियाएं:

  • जावेद अख्तर ने कहा, "गुनगुनालो एक ऐसा मंच है जहां कलाकार बिना किसी रुकावट के अपनी आत्मा से रचना कर सकते हैं। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला ऐप है जहां कलाकार ही कंपनी के मालिक और रचनाकार हैं।"

  • शंकर महादेवन ने इसे संगीत का अगला अध्याय” बताते हुए कहा कि यह सभी कलाकारों के वर्षों पुराने सपनों को साकार करेगा।

  • सोनू निगम ने कहा, "अब हमारे पास वह मंच है, जो हमें 90 के दशक से चाहिए था—जहां रचनात्मक स्वतंत्रता सर्वोपरि है।"

  • प्रसून जोशी ने इसे कलाकारों को "अपने मन की बात कहने वाला मंच" बताया और कहा कि अब उनके लिए रचनात्मक उड़ान भरने का समय गया है।

  • सलीम मर्चेंट के अनुसार, "यह ऐप शुद्ध संगीत के लिए एक क्रांतिकारी कदम है, जो इंडिपेंडेंट म्यूज़िक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।"

  • हरिहरन ने कहा, "यह मंच इसीलिए खास है क्योंकि इसके मालिक स्वयं कलाकार हैं।"

  • अरुणा साईराम ने गुनगुनालो को "शास्त्रीय और आधुनिक संगीत के बीच सेतु" बताया।

  • शरली सिंह के अनुसार, "यह ऐप गणित बदलने वाला है—यहां कलाकार अपने गानों के पूर्ण स्वामी होंगे और रेवेन्यू में भी भागीदार होंगे।"WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.04 PM (1)

संस्कृति का डिजिटल युग

गुनगुनालो केवल संगीत प्रेमियों को विविधतापूर्ण और वास्तविक कंटेंट देगा, बल्कि नए कलाकारों को भी उभरने का अवसर प्रदान करेगा। जैसे-जैसे देश डिजिटल होता जा रहा है, गुनगुनालो भारत की सांस्कृतिक आत्मा को तकनीक से जोड़ने का प्रयास है।WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.04 PM (2)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

गुनगुनालो ऐप लॉन्च: भारत को मिला कलाकारों के स्वामित्व वाला पहला सांस्कृतिक मंच

Jagran Desk

जियो वर्ल्ड, बीकेसी स्थित स्टूडियो थिएटर में आयोजित इस भव्य समारोह में जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, सोनू निगम, प्रसून जोशी, समीर अंजान, सलीम मर्चेंट, अरुणा साईराम, आनंद-मिलिंद और हरिहरन जैसे दिग्गज मौजूद रहे।WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.05 PM

क्या है 'गुनगुनालो'?

गुनगुनालो एक ऐसा सांस्कृतिक प्लेटफॉर्म है, जिसे कलाकारों ने खुद अपने लिए और अन्य रचनात्मक साथियों के लिए विकसित किया है। इस ऐप पर संगीत, कविता, कहानी, मास्टरक्लास, ओपन माइक, और फैंस से डायरेक्ट संवाद जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां कंटेंट पर कोई निर्माता या कंपनी नियंत्रण नहीं रखती—यह पूरी तरह से कलाकारों की स्वतंत्रता का मंच है।WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.03 PM

कलाकारों की सोच, कलाकारों का मंचWhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.06 PM

इस ऐप के संस्थापक सदस्यों में जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, सोनू निगम, श्रेया घोषाल, अरिजीत सिंह, प्रसून जोशी, विशाल ददलानी, समीर अंजान जैसे नाम शामिल हैं। तकनीकी विकास का जिम्मा संभाला है श्रीधर रंगनाथन ने, जबकि शरली सिंह इसके सीईओ के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं।WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.05 PM (1)

गुनगुनालो की विशेषताएं:WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.07 PM

  • गुनगुनालो ओरिजिनल्स: श्रेया घोषाल के विशेष गीत से होगी शुरुआत

  • वर्कशॉप्स: अरिजीत सिंह से गायकी की ट्रेनिंग, इरशाद कामिल के साथ लिरिक्स लैब

  • फैनवर्स: प्रशंसकों के लिए मर्चेंडाइज डिजाइन, क्राउडफंडिंग और वर्चुअल मीटअप्स

  • अनरिलीज़ क्लासिक्स और बीहाइंड सीन कंटेंट तक सीधा एक्सेसWhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.07 PM (1)

कलाकारों की प्रतिक्रियाएं:

  • जावेद अख्तर ने कहा, "गुनगुनालो एक ऐसा मंच है जहां कलाकार बिना किसी रुकावट के अपनी आत्मा से रचना कर सकते हैं। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला ऐप है जहां कलाकार ही कंपनी के मालिक और रचनाकार हैं।"

  • शंकर महादेवन ने इसे संगीत का अगला अध्याय” बताते हुए कहा कि यह सभी कलाकारों के वर्षों पुराने सपनों को साकार करेगा।

  • सोनू निगम ने कहा, "अब हमारे पास वह मंच है, जो हमें 90 के दशक से चाहिए था—जहां रचनात्मक स्वतंत्रता सर्वोपरि है।"

  • प्रसून जोशी ने इसे कलाकारों को "अपने मन की बात कहने वाला मंच" बताया और कहा कि अब उनके लिए रचनात्मक उड़ान भरने का समय गया है।

  • सलीम मर्चेंट के अनुसार, "यह ऐप शुद्ध संगीत के लिए एक क्रांतिकारी कदम है, जो इंडिपेंडेंट म्यूज़िक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।"

  • हरिहरन ने कहा, "यह मंच इसीलिए खास है क्योंकि इसके मालिक स्वयं कलाकार हैं।"

  • अरुणा साईराम ने गुनगुनालो को "शास्त्रीय और आधुनिक संगीत के बीच सेतु" बताया।

  • शरली सिंह के अनुसार, "यह ऐप गणित बदलने वाला है—यहां कलाकार अपने गानों के पूर्ण स्वामी होंगे और रेवेन्यू में भी भागीदार होंगे।"WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.04 PM (1)

संस्कृति का डिजिटल युग

गुनगुनालो केवल संगीत प्रेमियों को विविधतापूर्ण और वास्तविक कंटेंट देगा, बल्कि नए कलाकारों को भी उभरने का अवसर प्रदान करेगा। जैसे-जैसे देश डिजिटल होता जा रहा है, गुनगुनालो भारत की सांस्कृतिक आत्मा को तकनीक से जोड़ने का प्रयास है।WhatsApp Image 2025-05-07 at 9.36.04 PM (2)

https://www.dainikjagranmpcg.com/jagran-event/gungunalo-app-launch-india-gets-the-first-cultural-stage-owned/article-20022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.