ग्वालियर में मिसाइल अटैक पर मॉकड्रिल: पुलिस हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग, NDRF और स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

Bhopal

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र केंद्र सरकार के निर्देश पर ग्वालियर में एक बड़े स्तर पर मॉकड्रिल आयोजित की गई। सिरोल क्षेत्र स्थित पुलिस हाईराइज बिल्डिंग पर 'मिसाइल अटैक' का सीन बनाकर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान बिल्डिंग में धमाके के बाद आग लग गई और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। सायरन की तेज़ आवाज़ों के बीच एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल हरकत में गईं। बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने सात गंभीर रूप से घायल लोगों को स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

बिल्डिंग की लिफ्ट और सीढ़ियाँ मिसाइल अटैक में क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं, जिससे बचाव कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। ऐसे में एनडीआरएफ कर्मियों ने रस्सियों की मदद से हाईराइज से लोगों को नीचे उतारा। फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की। इस पूरे ऑपरेशन में एनसीसी कैडेट्स ने सामान्य रूप से घायल लोगों की मदद की और प्राथमिक चिकित्सा दी।

इस मॉकड्रिल का उद्देश्य युद्धकालीन स्थिति में एयर स्ट्राइक जैसी आपदाओं से निपटने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। अभ्यास को लेकर आम नागरिकों में भी जागरूकता का माहौल देखा गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में मिसाइल अटैक पर मॉकड्रिल: पुलिस हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग, NDRF और स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

Bhopal

मॉकड्रिल के दौरान बिल्डिंग में धमाके के बाद आग लग गई और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। सायरन की तेज़ आवाज़ों के बीच एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल हरकत में गईं। बिल्डिंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने सात गंभीर रूप से घायल लोगों को स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

बिल्डिंग की लिफ्ट और सीढ़ियाँ मिसाइल अटैक में क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं, जिससे बचाव कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। ऐसे में एनडीआरएफ कर्मियों ने रस्सियों की मदद से हाईराइज से लोगों को नीचे उतारा। फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की। इस पूरे ऑपरेशन में एनसीसी कैडेट्स ने सामान्य रूप से घायल लोगों की मदद की और प्राथमिक चिकित्सा दी।

इस मॉकड्रिल का उद्देश्य युद्धकालीन स्थिति में एयर स्ट्राइक जैसी आपदाओं से निपटने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था। अभ्यास को लेकर आम नागरिकों में भी जागरूकता का माहौल देखा गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ndrf-and-health-department-handled-the-front-in-mockdril-police/article-20024

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.