- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जमीनी विवाद में हत्या: चचेरे भाई ने परिवार पर चाकू से हमला किया, एक की मौत
जमीनी विवाद में हत्या: चचेरे भाई ने परिवार पर चाकू से हमला किया, एक की मौत
Barwani
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक चचेरे भाई ने अपने भाई और उसके परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम देरवालिया की है।
पाटी थाना प्रभारी रोहित पाटीदार के अनुसार, प्रेमसिंह ने तीन साल पहले अपने चचेरे भाई जाडिया से 50 हजार रुपये में पौने एक एकड़ जमीन खरीदी थी। लेकिन अब जाडिया जमीन बेचने से मुकर गया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। इसी विवाद को लेकर जाडिया और उसके बेटे शांतिलाल ने प्रेमसिंह के परिवार पर हमला किया।
आरोपियों ने प्रेमसिंह के परिवार को रात के समय जमीन के पैसे की बात कहकर बुलाया और वहां चाकूबाजी की। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल परिवार के सदस्यों को पहले पाटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, कैलाश की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि राठिया और इना का इलाज जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए