मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल: मॉल में उठे धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन, ब्लैकआउट से लोगों को सिखाया संकट प्रबंधन

Bhopal

मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और कटनी में बुधवार को आपदा प्रबंधन के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

शाम चार बजे शुरू हुई इस राज्यव्यापी एक्सरसाइज में आग लगने, घायलों के रेस्क्यू, बिल्डिंग से निकासी और इमरजेंसी ट्रीटमेंट के सजीव दृश्य रचे गए। ड्रिल के दौरान मॉल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अचानक धुआं छोड़ा गया और अलार्म बजते ही रेस्क्यू टीमें सक्रिय हो गईं।

भोपाल के डीबी मॉल में सबसे बड़ा अभ्यास किया गया, जहां धुएं और आग के बीच फायर ब्रिगेड, पुलिस, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें तेजी से पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ घायलों को सुरक्षित निकाला। घायलों को तत्काल नूतन कॉलेज में बने अस्थायी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी।

इंदौर के डेंटल कॉलेज और जबलपुर के मॉल में भी इसी तरह का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ। यहां फंसे लोगों को CPR देना, स्ट्रेचर पर शिफ्ट करना और ट्रॉमा ज़ोन में ले जाना सिखाया गया।

शाम 7:30 बजे 12 मिनट का ब्लैकआउट रखा गया, जिससे लोगों को बिजली गुल होने की स्थिति में सुरक्षित रहने और दिशा-संकेतों का पालन करने का अनुभव कराया गया। भोपाल के न्यू मार्केट, भेल परिसर और कोकता क्षेत्र में भी मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जहां हमले और आपात परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई।

इस मॉक ड्रिल का संचालन 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर किया गया था। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को आपदा के वक्त संयम बरतने और राहत दलों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार करना था।

चूक से मिली सीख, फौरन की गई सुधार

नूतन कॉलेज स्थित अस्थायी अस्पताल में एक वाकया सामने आया, जब मेडिकल स्टाफ ऑक्सीजन सिलेंडर तो ले आया लेकिन मास्क किट भूल गया। बाद में गलती सुधारते हुए जेपी अस्पताल से किट मंगवाई गई। इस दौरान 110 सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात थी जिसमें डॉक्टर्स, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल थे।

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि, “इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य लोगों को तैयार करना है ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे खुद को सुरक्षित रख सकें और दूसरों की मदद कर सकें। साथ ही रेस्क्यू टीमों में आपसी समन्वय बेहतर हो।”

भेल क्षेत्र में भी ड्रिल, पुलिस लाइन में हुआ प्रैक्टिस रिहर्सल

पिपलानी स्थित भेल परिसर में भी मॉक ड्रिल की गई, जहां रेस्क्यू टीमों ने इमारत के मलबे से घायलों को निकाला और उन्हें पास के अस्पतालों में पहुंचाया। इससे पहले पुलिस लाइन नेहरू नगर में आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार और सुरक्षित स्थान पर लोगों को पहुंचाने का रिहर्सल हुआ।

ड्रिल के दौरान लोगों को CPR देना भी सिखाया गया, साथ ही आग लगने की स्थिति में खुद को और दूसरों को कैसे बचाया जाए, इसका प्रदर्शन किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल: मॉल में उठे धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन, ब्लैकआउट से लोगों को सिखाया संकट प्रबंधन

Bhopal

शाम चार बजे शुरू हुई इस राज्यव्यापी एक्सरसाइज में आग लगने, घायलों के रेस्क्यू, बिल्डिंग से निकासी और इमरजेंसी ट्रीटमेंट के सजीव दृश्य रचे गए। ड्रिल के दौरान मॉल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अचानक धुआं छोड़ा गया और अलार्म बजते ही रेस्क्यू टीमें सक्रिय हो गईं।

भोपाल के डीबी मॉल में सबसे बड़ा अभ्यास किया गया, जहां धुएं और आग के बीच फायर ब्रिगेड, पुलिस, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीमें तेजी से पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ घायलों को सुरक्षित निकाला। घायलों को तत्काल नूतन कॉलेज में बने अस्थायी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई थी।

इंदौर के डेंटल कॉलेज और जबलपुर के मॉल में भी इसी तरह का रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ। यहां फंसे लोगों को CPR देना, स्ट्रेचर पर शिफ्ट करना और ट्रॉमा ज़ोन में ले जाना सिखाया गया।

शाम 7:30 बजे 12 मिनट का ब्लैकआउट रखा गया, जिससे लोगों को बिजली गुल होने की स्थिति में सुरक्षित रहने और दिशा-संकेतों का पालन करने का अनुभव कराया गया। भोपाल के न्यू मार्केट, भेल परिसर और कोकता क्षेत्र में भी मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जहां हमले और आपात परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई।

इस मॉक ड्रिल का संचालन 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर किया गया था। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को आपदा के वक्त संयम बरतने और राहत दलों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार करना था।

चूक से मिली सीख, फौरन की गई सुधार

नूतन कॉलेज स्थित अस्थायी अस्पताल में एक वाकया सामने आया, जब मेडिकल स्टाफ ऑक्सीजन सिलेंडर तो ले आया लेकिन मास्क किट भूल गया। बाद में गलती सुधारते हुए जेपी अस्पताल से किट मंगवाई गई। इस दौरान 110 सदस्यीय मेडिकल टीम तैनात थी जिसमें डॉक्टर्स, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल थे।

भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि, “इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य लोगों को तैयार करना है ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे खुद को सुरक्षित रख सकें और दूसरों की मदद कर सकें। साथ ही रेस्क्यू टीमों में आपसी समन्वय बेहतर हो।”

भेल क्षेत्र में भी ड्रिल, पुलिस लाइन में हुआ प्रैक्टिस रिहर्सल

पिपलानी स्थित भेल परिसर में भी मॉक ड्रिल की गई, जहां रेस्क्यू टीमों ने इमारत के मलबे से घायलों को निकाला और उन्हें पास के अस्पतालों में पहुंचाया। इससे पहले पुलिस लाइन नेहरू नगर में आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार और सुरक्षित स्थान पर लोगों को पहुंचाने का रिहर्सल हुआ।

ड्रिल के दौरान लोगों को CPR देना भी सिखाया गया, साथ ही आग लगने की स्थिति में खुद को और दूसरों को कैसे बचाया जाए, इसका प्रदर्शन किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rescue-operation-blackout-taught-crisis-management-from-rescue-operation-blackout/article-20020

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.