कर्रेगुट्टा में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान पर सीएम विष्णुदेव साय की हाईलेवल बैठक, आगे की रणनीति पर हुई गंभीर चर्चा

Raipur, cg

बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे नक्सल विरोधी ऑपरेशन की प्रगति और रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय में गृह विभाग के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में ऑपरेशन की स्थिति की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से मुठभेड़ से संबंधित ताजा अपडेट लिया और सुरक्षाबलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और एडीजी (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा मौजूद रहे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में पिछले 14 दिनों से चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। तड़के सुबह शुरू हुई ताजा मुठभेड़ में 20 से 22 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि ऑपरेशन अब भी जारी है।

सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑपरेशन के हर चरण में संयम और सूझबूझ से कार्य किया जाए ताकि सुरक्षा बलों को न्यूनतम नुकसान हो और नक्सली नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

कर्रेगुट्टा में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान पर सीएम विष्णुदेव साय की हाईलेवल बैठक, आगे की रणनीति पर हुई गंभीर चर्चा

Raipur, cg

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से मुठभेड़ से संबंधित ताजा अपडेट लिया और सुरक्षाबलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और एडीजी (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा मौजूद रहे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में पिछले 14 दिनों से चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। तड़के सुबह शुरू हुई ताजा मुठभेड़ में 20 से 22 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि ऑपरेशन अब भी जारी है।

सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऑपरेशन के हर चरण में संयम और सूझबूझ से कार्य किया जाए ताकि सुरक्षा बलों को न्यूनतम नुकसान हो और नक्सली नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cm-vishnudev-sais-high-level-meeting-was-discussed-further-on/article-20032

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.