- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- बेमेतरा में बदला मौसम का मिज़ाज, तेज बारिश और तूफानी हवाओं से उड़े होर्डिंग्स, लटकते बैनर बनें खतरा
बेमेतरा में बदला मौसम का मिज़ाज, तेज बारिश और तूफानी हवाओं से उड़े होर्डिंग्स, लटकते बैनर बनें खतरा
Bemetra, cg
मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज़ आंधी-तूफान और बारिश के साथ दस्तक दी। गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश भले ही राहत लेकर आई हो, लेकिन इसके साथ आई तेज हवाओं ने शहर में आफ़त भी मचा दी है।
तेज़ हवाओं के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर लगे कई विज्ञापन होर्डिंग्स के बैनर फटकर आधे लटक गए हैं, जो अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा बनते जा रहे हैं। हवा के साथ झूलते ये बैनर न सिर्फ़ लोगों की दृश्यता को बाधित कर रहे हैं, बल्कि इनके गिरने का डर भी लगातार बना हुआ है।
मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक बाधित हो रहा है, लोग सहमे हुए हैं, और चारों ओर अव्यवस्था का माहौल बन गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका और प्रशासन को पहले से ऐसे होर्डिंग्स की जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए थी।
अब देखना ये होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और इन लटकते बैनर्स को हटवाने के लिए क्या कार्रवाई करता है। क्योंकि अगर समय रहते इनपर ध्यान नहीं दिया गया, तो ये किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए