छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने दी गर्मी से राहत, दो दिन और चलेगा ठंडी हवाओं और बारिश का दौर

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है।

वैशाख महीने में सावन जैसी ठंडक महसूस हो रही है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हर शाम तेज़ आंधी और हल्की बारिश हो रही है, जिससे झुलसाती गर्मी से लोगों को खासी राहत मिली है। बुधवार शाम को भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

तापमान में आई गिरावट

30 अप्रैल को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 9.5 डिग्री कम है। जबकि प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रायपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया था, जो अब काफी गिरकर ठंडकभरा हो गया है। मौसम में आए बदलाव की वजह से कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान भी देखा गया, जिसने दिन में ही मौसम को सुहावना बना दिया।

सिस्टम सक्रिय, ओलावृष्टि की भी आशंका

रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, इस समय एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ (द्रोणिका) दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर केरल तक करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम अस्थिर हो गया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है।

अगले दो दिन भी बरकरार रह सकती है राहत

मौसम विभाग का मानना है कि यह राहत भरा मौसम आने वाले दो दिनों तक इसी तरह बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत के साथ-साथ तेज हवाओं और बारिश के चलते सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने दी गर्मी से राहत, दो दिन और चलेगा ठंडी हवाओं और बारिश का दौर

Raipur, CG

वैशाख महीने में सावन जैसी ठंडक महसूस हो रही है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से हर शाम तेज़ आंधी और हल्की बारिश हो रही है, जिससे झुलसाती गर्मी से लोगों को खासी राहत मिली है। बुधवार शाम को भी कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

तापमान में आई गिरावट

30 अप्रैल को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 9.5 डिग्री कम है। जबकि प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रायपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया था, जो अब काफी गिरकर ठंडकभरा हो गया है। मौसम में आए बदलाव की वजह से कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान भी देखा गया, जिसने दिन में ही मौसम को सुहावना बना दिया।

सिस्टम सक्रिय, ओलावृष्टि की भी आशंका

रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, इस समय एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ (द्रोणिका) दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से लेकर उत्तर केरल तक करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में मौसम अस्थिर हो गया है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है।

अगले दो दिन भी बरकरार रह सकती है राहत

मौसम विभाग का मानना है कि यह राहत भरा मौसम आने वाले दो दिनों तक इसी तरह बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत के साथ-साथ तेज हवाओं और बारिश के चलते सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/changed-weather-in-chhattisgarh-gave-relief-from-heat-for-two/article-19185

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.