छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: रायपुर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, गर्मी से मिली राहत

Raipur, CG

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।

बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं दर्ज की गईं। इससे जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

अगले तीन दिन मौसमी उतार-चढ़ाव जारी रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।

कहां कितना रहा तापमान

  • दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

  • पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।

वैज्ञानिकों की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हो रही नमी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर केरल तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है। इससे मौसमी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

रायपुर का आज का मौसम पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 38 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 24 डिग्री सेल्सियस

लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले स्थानों पर अचानक मौसम बिगड़ने की स्थिति में सतर्क रहें और बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: रायपुर में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, गर्मी से मिली राहत

Raipur, CG

बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की घटनाएं दर्ज की गईं। इससे जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

अगले तीन दिन मौसमी उतार-चढ़ाव जारी रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।

कहां कितना रहा तापमान

  • दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

  • पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा।

वैज्ञानिकों की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हो रही नमी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर केरल तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) सक्रिय है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बंगाल की खाड़ी से भारी मात्रा में नमी छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है। इससे मौसमी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

रायपुर का आज का मौसम पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 38 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 24 डिग्री सेल्सियस

लोगों को सलाह दी गई है कि वे खुले स्थानों पर अचानक मौसम बिगड़ने की स्थिति में सतर्क रहें और बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/changed-weather-in-chhattisgarh-the-possibility-of-rain-and-hailstorm/article-19302

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.