एमपी में मौसम का दोहरा मिजाज: कहीं तपिश तो कहीं बरसात, इन जिलों में आज अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है।

\प्रदेशभर में कहीं तेज धूप और लू का असर देखा जा रहा है, तो वहीं कुछ इलाकों में आसमान से राहत की बूंदें बरस रही हैं। गुरुवार की तरह ही आज शुक्रवार को भी कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी के कारण वातावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस वजह से प्रदेश में कई जगहों पर असमय बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बिजली की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

गुरुवार को कहां-कहां बरसे बादल?

गुरुवार को डिंडोरी जिले में ओले गिरे, जबकि शहडोल, सिंगरौली, सतना, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, नीमच, मंदसौर, देवास और रतलाम समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बादल छाए रहे।

तेज गर्मी से झुलसे कई इलाके

बारिश के साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी का भी प्रकोप जारी है। शाजापुर में तापमान 43.7°C, रतलाम में 43.6°C, उज्जैन में 43.4°C और गुना-नरसिंहपुर में 43.2°C तक दर्ज किया गया।
राजधानी भोपाल में तापमान 42.5°C, इंदौर में 42°C, जबलपुर में 40.2°C और ग्वालियर में 39.6°C दर्ज हुआ। कई जिलों में तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

चेतावनी और सलाह

मौसम विभाग ने बारिश संभावित जिलों के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की हिदायत दी गई है। वहीं किसान भाइयों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के उचित उपाय करने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में मौसम का दोहरा मिजाज: कहीं तपिश तो कहीं बरसात, इन जिलों में आज अलर्ट

BHOPAL, MP

\प्रदेशभर में कहीं तेज धूप और लू का असर देखा जा रहा है, तो वहीं कुछ इलाकों में आसमान से राहत की बूंदें बरस रही हैं। गुरुवार की तरह ही आज शुक्रवार को भी कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आ रही नमी के कारण वातावरण में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस वजह से प्रदेश में कई जगहों पर असमय बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बिजली की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

गुरुवार को कहां-कहां बरसे बादल?

गुरुवार को डिंडोरी जिले में ओले गिरे, जबकि शहडोल, सिंगरौली, सतना, कटनी, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सिवनी, मंडला, छिंदवाड़ा, नीमच, मंदसौर, देवास और रतलाम समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बादल छाए रहे।

तेज गर्मी से झुलसे कई इलाके

बारिश के साथ ही प्रदेश में भीषण गर्मी का भी प्रकोप जारी है। शाजापुर में तापमान 43.7°C, रतलाम में 43.6°C, उज्जैन में 43.4°C और गुना-नरसिंहपुर में 43.2°C तक दर्ज किया गया।
राजधानी भोपाल में तापमान 42.5°C, इंदौर में 42°C, जबलपुर में 40.2°C और ग्वालियर में 39.6°C दर्ज हुआ। कई जिलों में तापमान 41 डिग्री से ऊपर रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

चेतावनी और सलाह

मौसम विभाग ने बारिश संभावित जिलों के लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की हिदायत दी गई है। वहीं किसान भाइयों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के उचित उपाय करने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mp-double-weather/article-19298

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.