दिल्ली में आंधी-तूफान का कहर: 40 फ्लाइट रद्द, 100 से अधिक देरी से, एयरपोर्ट ने यात्रियों को किया सतर्क

JAGRAN DESK

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने हवाई सफर की रफ्तार थाम दी।

मौसम की इस मार से 140 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 40 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है, जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुबह 5:20 बजे एक्स (पूर्व ट्विटर) पर यात्रियों को जानकारी देते हुए लिखा,

“तेज हवाओं और आंधी के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर यात्रियों को एक सहज अनुभव देने के लिए काम कर रही हैं। कृपया यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें।”

फ्लाइट डायवर्जन और देरी

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, मौसम की स्थिति को देखते हुए एक फ्लाइट को अहमदाबाद, जबकि दो फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है। देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक दिल्ली हवाई अड्डे से रोजाना औसतन 1,300 उड़ानों का संचालन होता है, ऐसे में मौसम के असर ने व्यापक अव्यवस्था फैलाई।

एयरलाइंस ने भी दी चेतावनी

  • एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि उत्तर भारत में मौसम की प्रतिकूलता के कारण उड़ानों में देरी और मार्ग परिवर्तन हुआ है।

  • स्पाइसजेट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे फ्लाइट स्टेटस पर नजर बनाए रखें क्योंकि “खराब मौसम के कारण दिल्ली से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।”

स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी

सुबह 8:20 बजे एक अन्य अपडेट में दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि,

"हालात अब सामान्य हो रहे हैं, हालांकि कुछ उड़ानें अब भी देरी से चल रही हैं। हमारी टीमें निरंतर मॉनिटरिंग कर रही हैं। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें।"

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी से परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा,

"हर उड़ान 1-2 घंटे लेट है, यात्रियों की कोई कद्र नहीं। न मुआवजा, न जवाबदेही। यह शर्मनाक है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

दिल्ली में आंधी-तूफान का कहर: 40 फ्लाइट रद्द, 100 से अधिक देरी से, एयरपोर्ट ने यात्रियों को किया सतर्क

JAGRAN DESK

मौसम की इस मार से 140 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 40 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है, जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुबह 5:20 बजे एक्स (पूर्व ट्विटर) पर यात्रियों को जानकारी देते हुए लिखा,

“तेज हवाओं और आंधी के कारण कुछ उड़ानों पर असर पड़ा है। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर यात्रियों को एक सहज अनुभव देने के लिए काम कर रही हैं। कृपया यात्रा से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें।”

फ्लाइट डायवर्जन और देरी

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक, मौसम की स्थिति को देखते हुए एक फ्लाइट को अहमदाबाद, जबकि दो फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है। देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक दिल्ली हवाई अड्डे से रोजाना औसतन 1,300 उड़ानों का संचालन होता है, ऐसे में मौसम के असर ने व्यापक अव्यवस्था फैलाई।

एयरलाइंस ने भी दी चेतावनी

  • एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि उत्तर भारत में मौसम की प्रतिकूलता के कारण उड़ानों में देरी और मार्ग परिवर्तन हुआ है।

  • स्पाइसजेट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे फ्लाइट स्टेटस पर नजर बनाए रखें क्योंकि “खराब मौसम के कारण दिल्ली से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।”

स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी

सुबह 8:20 बजे एक अन्य अपडेट में दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया कि,

"हालात अब सामान्य हो रहे हैं, हालांकि कुछ उड़ानें अब भी देरी से चल रही हैं। हमारी टीमें निरंतर मॉनिटरिंग कर रही हैं। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें।"

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी

फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी से परेशान यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा,

"हर उड़ान 1-2 घंटे लेट है, यात्रियों की कोई कद्र नहीं। न मुआवजा, न जवाबदेही। यह शर्मनाक है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/68144950c12c8/article-19317

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.