ओंकारेश्वर में आज आदि गुरु शंकराचार्य प्रकटोत्सव, भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन, लाडली लक्ष्मी उत्सव भी आज

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ओंकारेश्वर में आयोजित भव्य आदि गुरु शंकराचार्य प्रकटोत्सव में भाग लेंगे।

इस पावन अवसर पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में युग पुरुष परमानंद जी महाराज, अनेक संत-महात्मा, विद्वान आचार्य और श्रद्धालु जन भाग लेंगे।

ओंकार पर्वत पर विराजित 108 फीट ऊँची बहु-धातु निर्मित भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा के समक्ष विविध आध्यात्मिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन में ओंकारेश्वर के संत समाज, पुजारी वर्ग, जनप्रतिनिधि और आम श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 8:00 से 11:30 बजे तक – ओंकारेश्वर में शंकराचार्य जयंती समारोह में भाग लेंगे।

  • 11:45 बजे – इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थिति।

  • दोपहर 1:25 बजे – भोपाल आगमन।

  • शाम 3:55 बजे – मंत्रालय में आयोजित बैठकों की श्रृंखला में भाग लेंगे जिसमें समाधान ऑनलाइन, पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना, जल गंगा अभियान, और निवेश संवर्धन से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे।

  • रात्रि 8:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास पर विशेष बैठक।

प्रदेशभर में आज मनाया जाएगा लाडली लक्ष्मी उत्सव

आज राज्य के सभी जिलों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। "एक पेड़ लाडली लक्ष्मी के नाम" अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के सम्मान में पौधारोपण होगा। इस मौके पर लाडली क्लब की बालिकाएं, उनके अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय सहभागिता करेंगे।

भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में आज लव जिहाद के विरुद्ध अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर यह प्रदर्शन शहर के 26 विभिन्न स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व सनातनी महिलाएं करेंगी, जो इस सामाजिक मुद्दे को लेकर जनजागृति फैलाने के उद्देश्य से मैदान में उतरेंगी। कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

ओंकारेश्वर में आज आदि गुरु शंकराचार्य प्रकटोत्सव, भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन, लाडली लक्ष्मी उत्सव भी आज

BHOPAL, MP

इस पावन अवसर पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर आचार्य श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में युग पुरुष परमानंद जी महाराज, अनेक संत-महात्मा, विद्वान आचार्य और श्रद्धालु जन भाग लेंगे।

ओंकार पर्वत पर विराजित 108 फीट ऊँची बहु-धातु निर्मित भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा के समक्ष विविध आध्यात्मिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन में ओंकारेश्वर के संत समाज, पुजारी वर्ग, जनप्रतिनिधि और आम श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 8:00 से 11:30 बजे तक – ओंकारेश्वर में शंकराचार्य जयंती समारोह में भाग लेंगे।

  • 11:45 बजे – इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थिति।

  • दोपहर 1:25 बजे – भोपाल आगमन।

  • शाम 3:55 बजे – मंत्रालय में आयोजित बैठकों की श्रृंखला में भाग लेंगे जिसमें समाधान ऑनलाइन, पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना, जल गंगा अभियान, और निवेश संवर्धन से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे।

  • रात्रि 8:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास पर विशेष बैठक।

प्रदेशभर में आज मनाया जाएगा लाडली लक्ष्मी उत्सव

आज राज्य के सभी जिलों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में लाडली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। "एक पेड़ लाडली लक्ष्मी के नाम" अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के सम्मान में पौधारोपण होगा। इस मौके पर लाडली क्लब की बालिकाएं, उनके अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय सहभागिता करेंगे।

भोपाल में लव जिहाद के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में आज लव जिहाद के विरुद्ध अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर यह प्रदर्शन शहर के 26 विभिन्न स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व सनातनी महिलाएं करेंगी, जो इस सामाजिक मुद्दे को लेकर जनजागृति फैलाने के उद्देश्य से मैदान में उतरेंगी। कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/protest-against-love-jihad-in-omkareshwar-today-adi-guru-shankaracharya/article-19296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.