छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री की बैठकें, स्वास्थ्य न्याय यात्रा का शुभारंभ, मौसम की करवट और खेल

Raipur, CG

राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आज राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक आयोजनों और मौसम में बदलाव के साथ दिनभर हलचल बनी रहेगी। मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, खेल आयोजन और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों की जानकारी यहां पढ़ें एक साथ।

मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दिन

मुख्यमंत्री श्री साय आज दिनभर राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे वे सिविल लाइन स्थित निवास से निकलकर होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित NITI-STATE वर्कशॉप सीरीज़ में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के महानदी भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की राशि अंतरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद सुशासन तिहार, गृह विभाग (आवास आवंटन) तथा खनिज साधन विभाग की बैठकें क्रमशः दोपहर 1:00 से 4:30 बजे तक आयोजित होंगी। शाम 5:50 बजे वे पुनः अपने निवास लौटेंगे।

स्वास्थ्य न्याय यात्रा का आगाज़ करेंगे दीपक बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज बिलासपुर में ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह पदयात्रा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में निकाली जा रही है। इस दौरान वे अपोलो अस्पताल में फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति जैसे मामलों पर सरकार को घेरेंगे।

मौसम की करवट: आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

राज्य में बीते 24 घंटे में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

खेल जगत: रायपुर की लगातार तीसरी हार, बिलासपुर की बड़ी जीत

टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में रायपुर टीम को तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। बीएसपी ने 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। रायपुर के आशीष डहरिया ने शानदार 86 रन बनाए, लेकिन टीम जीत नहीं सकी। वहीं, बिलासपुर ने महासमुंद को 152 रनों से रौंदते हुए शानदार जीत दर्ज की।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 7 मई से

रायपुर में टेबल टेनिस का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 7 मई से शुरू होगा। यह शिविर बच्चों को शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से खेल के प्रति प्रशिक्षित करेगा। कोचिंग में देश के अनुभवी खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल रहेंगे।

धार्मिक और सामाजिक आयोजन

  • आद्य पितृ जयंती के अवसर पर रावाभाठा में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

  • निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ चौबे कॉलोनी में आज शाम किया जाएगा।

  • वर्धमान मंदिर, रायपुर में आज सुबह गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश होगा।

समर साइंस कैंप की शुरुआत

साइंस सेंटर रायपुर में 6वीं से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए 3 दिवसीय समर कैंप आज से शुरू हो गया है। इसमें बच्चे गणित को ग्राफ, 3D मॉडल और आरेख के ज़रिए गहराई से समझेंगे।

नेत्रदान और वृक्षारोपण का संकल्प

गोधा परिवार ने अपने 8 सदस्यों की मरणोपरांत नेत्रदान और एक सदस्य के संपूर्ण देहदान की घोषणा की है। साथ ही 86 पेड़ों के वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया गया है।

बच्चों के लिए निःशुल्क समर कैंप

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा रायपुर के विभिन्न केंद्रों पर 2 से 10 मई तक निःशुल्क समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री की बैठकें, स्वास्थ्य न्याय यात्रा का शुभारंभ, मौसम की करवट और खेल

Raipur, CG

मुख्यमंत्री साय का व्यस्त दिन

मुख्यमंत्री श्री साय आज दिनभर राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे वे सिविल लाइन स्थित निवास से निकलकर होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित NITI-STATE वर्कशॉप सीरीज़ में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के महानदी भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की राशि अंतरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद सुशासन तिहार, गृह विभाग (आवास आवंटन) तथा खनिज साधन विभाग की बैठकें क्रमशः दोपहर 1:00 से 4:30 बजे तक आयोजित होंगी। शाम 5:50 बजे वे पुनः अपने निवास लौटेंगे।

स्वास्थ्य न्याय यात्रा का आगाज़ करेंगे दीपक बैज

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज बिलासपुर में ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। यह पदयात्रा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में निकाली जा रही है। इस दौरान वे अपोलो अस्पताल में फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति जैसे मामलों पर सरकार को घेरेंगे।

मौसम की करवट: आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

राज्य में बीते 24 घंटे में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

खेल जगत: रायपुर की लगातार तीसरी हार, बिलासपुर की बड़ी जीत

टी-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में रायपुर टीम को तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा। बीएसपी ने 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। रायपुर के आशीष डहरिया ने शानदार 86 रन बनाए, लेकिन टीम जीत नहीं सकी। वहीं, बिलासपुर ने महासमुंद को 152 रनों से रौंदते हुए शानदार जीत दर्ज की।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 7 मई से

रायपुर में टेबल टेनिस का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 7 मई से शुरू होगा। यह शिविर बच्चों को शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से खेल के प्रति प्रशिक्षित करेगा। कोचिंग में देश के अनुभवी खिलाड़ी और प्रशिक्षक शामिल रहेंगे।

धार्मिक और सामाजिक आयोजन

  • आद्य पितृ जयंती के अवसर पर रावाभाठा में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

  • निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ चौबे कॉलोनी में आज शाम किया जाएगा।

  • वर्धमान मंदिर, रायपुर में आज सुबह गुरु भगवंतों का मंगल प्रवेश होगा।

समर साइंस कैंप की शुरुआत

साइंस सेंटर रायपुर में 6वीं से 8वीं कक्षा के बच्चों के लिए 3 दिवसीय समर कैंप आज से शुरू हो गया है। इसमें बच्चे गणित को ग्राफ, 3D मॉडल और आरेख के ज़रिए गहराई से समझेंगे।

नेत्रदान और वृक्षारोपण का संकल्प

गोधा परिवार ने अपने 8 सदस्यों की मरणोपरांत नेत्रदान और एक सदस्य के संपूर्ण देहदान की घोषणा की है। साथ ही 86 पेड़ों के वृक्षारोपण का संकल्प भी लिया गया है।

बच्चों के लिए निःशुल्क समर कैंप

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा रायपुर के विभिन्न केंद्रों पर 2 से 10 मई तक निःशुल्क समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-chief-minister-meetings-health-nyaya-yatra-inauguration-of-weather/article-19300

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.