अंबेडकर अस्पताल के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात का शव: रायपुर में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की CCTV जांच

Raipur, CG

शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास नीली पॉलीथिन में मिला नवजात, मौदहापारा पुलिस जांच में जुटी; अस्पताल प्रबंधन से नहीं मिला आधिकारिक बयान

 राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के इमरजेंसी गेट से करीब 10 फीट की दूरी पर एक नीली पॉलीथिन में नवजात का शव मिला। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई।

घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। एक सफाईकर्मी ने सबसे पहले पॉलीथिन देखी और उसमें से बदबू आने पर जब खोला तो नवजात का शव दिखाई दिया। सफाईकर्मी की चीख सुनते ही अस्पताल के वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। तत्काल मौदहापारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस ने शव भेजा मरचुरी, CCTV फुटेज की जांच शुरू

सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मरचुरी भेज दिया गया। पुलिस ने अस्पताल परिसर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात का जन्म अंबेडकर अस्पताल में हुआ या बाहर से किसी ने शव लाकर यहां छोड़ दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि, “अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि बीते 24 घंटों में किन-किन महिलाओं ने डिलीवरी करवाई है। इस आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।”

अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दी कोई आधिकारिक जानकारी

फिलहाल अंबेडकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में डिलीवरी के मामले दर्ज होते हैं, ऐसे में संभावना है कि यह मामला अस्पताल से जुड़ा भी हो सकता है।

नागरिकों में आक्रोश और सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों में रोष देखा गया। लोगों ने सवाल उठाया कि शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर इस तरह की घटना अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस जांच जारी, आरोपी की तलाश

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अस्पताल के रजिस्टर के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। यदि मामला अस्पताल के भीतर का पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदारों से भी पूछताछ की जाएगी।

इस घटना ने पूरे शहर में मातृत्व और मानवता से जुड़ा गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। यह मामला सार्वजनिक हित (Public Interest Story) से जुड़ा है और प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dead-body-of-a-newborn-found-in-polythene-at-the/article-37272

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.