“पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया, CM साय ने परिवार को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा”

Raipur, CG

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के प्रमुख व्यवसायी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई है। इस हमले की खबर के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और अधिकारियों को हर संभव सहयोग का निर्देश दिया है।

सीएम साय ने कहा, "इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। अधिकारियों को हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। आतंकवादियों द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यधिक निंदनीय है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं।"

कलेक्टर और एसपी ने मिरानिया परिवार से की मुलाकात

गौरव सिंह, कलेक्टर रायपुर और एसपी लाल उमेद सिंह ने समता कॉलोनी पहुंचकर दिनेश मिरानिया के परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने फोन पर भी परिवार के सदस्य से संपर्क किया और सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

आतंकी हमले में पर्यटकों पर की गई अंधाधुंध फायरिंग

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में उस समय हड़कंप मच गया, जब आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यह हमला उस समय हुआ जब पर्यटक घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे। आतंकवादियों ने घोड़ों पर सवार पर्यटकों को निशाना बनाते हुए करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की।

इस हमले में 6 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। घायल पर्यटकों को आनन-फानन में अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिन्हें गोलियां लगीं।

सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

घटना के तुरंत बाद भारतीय सेना की विक्टर फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों की तलाश में जुट गई हैं। साथ ही CRPF की क्विक रिएक्शन टीम (QAT) को घटनास्थल पर भेजा गया है, जो इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चला रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Apr 2025 By दैनिक जागरण

“पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया, CM साय ने परिवार को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा”

Raipur, CG

सीएम साय ने कहा, "इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। अधिकारियों को हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। आतंकवादियों द्वारा किया गया यह कृत्य अत्यधिक निंदनीय है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं।"

कलेक्टर और एसपी ने मिरानिया परिवार से की मुलाकात

गौरव सिंह, कलेक्टर रायपुर और एसपी लाल उमेद सिंह ने समता कॉलोनी पहुंचकर दिनेश मिरानिया के परिवार से मुलाकात की। अधिकारियों ने फोन पर भी परिवार के सदस्य से संपर्क किया और सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

आतंकी हमले में पर्यटकों पर की गई अंधाधुंध फायरिंग

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में उस समय हड़कंप मच गया, जब आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। यह हमला उस समय हुआ जब पर्यटक घुड़सवारी का आनंद ले रहे थे। आतंकवादियों ने घोड़ों पर सवार पर्यटकों को निशाना बनाते हुए करीब 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की।

इस हमले में 6 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। घायल पर्यटकों को आनन-फानन में अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिन्हें गोलियां लगीं।

सुरक्षा बलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

घटना के तुरंत बाद भारतीय सेना की विक्टर फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों की तलाश में जुट गई हैं। साथ ही CRPF की क्विक रिएक्शन टीम (QAT) को घटनास्थल पर भेजा गया है, जो इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चला रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/dinesh-mirania-of-raipur-died-in-pahalgam-terror-attack-cm/article-18360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.