देश भर में अलर्ट मोड: कल 244 जिलों में मॉक ड्रिल, आज गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक

JAGRAN DESK

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार अब हर स्तर पर नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने में जुट गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर के 244 जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर गृह सचिव ने आज सुबह 10:45 बजे एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यों के शीर्ष अधिकारियों को शामिल किया गया है।

क्यों हो रही है मॉक ड्रिल?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा तेज कर दी गई है। पाकिस्तान लगातार यह आशंका जता रहा है कि भारत उसकी सीमा में सैन्य कार्रवाई कर सकता है, जिस कारण वह हाई अलर्ट पर है। इसी पृष्ठभूमि में गृह मंत्रालय ने यह मॉक ड्रिल कराए जाने का निर्णय लिया है।

क्या होगा मॉक ड्रिल में?

गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, मॉक ड्रिल के दौरान:

  • हवाई हमले की चेतावनी के सायरन बजाए जाएंगे

  • बंकरों और खाइयों की सफाई की जाएगी

  • नागरिकों को आपदा हमले की स्थिति में सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा

  • ब्लैकआउट की स्थिति में आवश्यक उपायों का अभ्यास किया जाएगा

  • महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निकासी योजना को परखा और अपडेट किया जाएगा

  • वायुसेना के साथ हॉटलाइन रेडियो संपर्क का परीक्षण

  • जिला कंट्रोल रूम और बैकअप नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा

गाँवों तक पहुंचेगी ड्रिल

गृह मंत्रालय के निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह अभ्यास गांव स्तर तक किया जाएगाइसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना और उसे मजबूत बनाना है।

किसकी रहेगी भागीदारी?

इस मॉक ड्रिल में निम्नलिखित इकाइयों और संगठनों की भागीदारी प्रस्तावित है:

  • जिला प्रशासन

  • नागरिक सुरक्षा वार्डन

  • स्वयंसेवक होम गार्ड (सक्रिय और रिजर्व)

  • NCC (राष्ट्रीय कैडेट कोर)

  • NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना)

  • NYKS (नेहरू युवा केंद्र संगठन)

  • स्कूल-कॉलेज के छात्र

पीएम मोदी का सख्त संदेश

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें की हैं और स्पष्ट कहा है कि हमले की साजिश रचने वालों को दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढ निकाला जाएगा और उन्हें उनकी सोच से भी ज्यादा कठोर सजा दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

देश भर में अलर्ट मोड: कल 244 जिलों में मॉक ड्रिल, आज गृह मंत्रालय की बड़ी बैठक

JAGRAN DESK

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर के 244 जिलों में एक साथ मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसको लेकर गृह सचिव ने आज सुबह 10:45 बजे एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें राज्यों के शीर्ष अधिकारियों को शामिल किया गया है।

क्यों हो रही है मॉक ड्रिल?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा तेज कर दी गई है। पाकिस्तान लगातार यह आशंका जता रहा है कि भारत उसकी सीमा में सैन्य कार्रवाई कर सकता है, जिस कारण वह हाई अलर्ट पर है। इसी पृष्ठभूमि में गृह मंत्रालय ने यह मॉक ड्रिल कराए जाने का निर्णय लिया है।

क्या होगा मॉक ड्रिल में?

गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, मॉक ड्रिल के दौरान:

  • हवाई हमले की चेतावनी के सायरन बजाए जाएंगे

  • बंकरों और खाइयों की सफाई की जाएगी

  • नागरिकों को आपदा हमले की स्थिति में सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा

  • ब्लैकआउट की स्थिति में आवश्यक उपायों का अभ्यास किया जाएगा

  • महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा निकासी योजना को परखा और अपडेट किया जाएगा

  • वायुसेना के साथ हॉटलाइन रेडियो संपर्क का परीक्षण

  • जिला कंट्रोल रूम और बैकअप नियंत्रण कक्षों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा

गाँवों तक पहुंचेगी ड्रिल

गृह मंत्रालय के निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह अभ्यास गांव स्तर तक किया जाएगाइसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना और उसे मजबूत बनाना है।

किसकी रहेगी भागीदारी?

इस मॉक ड्रिल में निम्नलिखित इकाइयों और संगठनों की भागीदारी प्रस्तावित है:

  • जिला प्रशासन

  • नागरिक सुरक्षा वार्डन

  • स्वयंसेवक होम गार्ड (सक्रिय और रिजर्व)

  • NCC (राष्ट्रीय कैडेट कोर)

  • NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना)

  • NYKS (नेहरू युवा केंद्र संगठन)

  • स्कूल-कॉलेज के छात्र

पीएम मोदी का सख्त संदेश

पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें की हैं और स्पष्ट कहा है कि हमले की साजिश रचने वालों को दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढ निकाला जाएगा और उन्हें उनकी सोच से भी ज्यादा कठोर सजा दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/alert-mode-across-the-country-tomorrow-mock-drill-in-244/article-19810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.