सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे श्रीमद्भागवत कथा में, अनिरुद्धाचार्य महाराज से लिया आशीर्वाद, जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई सराहना

Jabalpur

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जबलपुर जिले के मझौली क्षेत्र स्थित ग्राम रिंवझा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया। यह आयोजन गौरी गोपाल आश्रम, वृंदावन के संस्थापक और प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हो रहा है। रिंवझा डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का पैतृक गांव भी है, जहां उन्होंने अपने बाल्यकाल का समय बिताया है।

 मुख्यमंत्री ने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ को नमन किया और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अनिरुद्धाचार्य जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बंशी, श्रीमद्भागवत गीता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोककल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्यशाली अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमद्भागवत कथा को सुनना सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह कथा आत्मा को आनंद और भक्ति से भर देती है। उन्होंने वेदवाक्य "यत् पिंडे-तत् ब्रह्माण्डे" की व्याख्या करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति की जड़ें इतनी गहरी हैं कि आज वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान और प्रभाव बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी लीलाएं आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। श्रीकृष्ण की शिक्षा उज्जैन में हुई थी, और जानापाव में उन्हें भगवान परशुराम से सुदर्शन चक्र प्राप्त हुआ था। श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता आज भी सामाजिक समरसता का सर्वोत्तम उदाहरण है।

धार्मिक नगरों में प्रतिबंध, गौपालन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मैहर और ओरछा सहित 19 धार्मिक नगरों में शराब की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही खुले में मांस विक्रय पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में गौपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 या उससे अधिक गाय पालने वाले किसानों को अनुदान देने की योजना संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है और राज्य सरकार इसे 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।

रिंवझा में विद्यालय निर्माण की इच्छा, आश्रम आने का आमंत्रण

डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्राम रिंवझा में बच्चों की शिक्षा और संस्कार हेतु एक विद्यालय की स्थापना की इच्छा प्रकट की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम आने और वहां किए जा रहे सेवा कार्यों को देखने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा पथ को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने हेतु आश्रय स्थलों के निर्माण की योजना भी प्रगति पर है। इसके अलावा, नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा देने के लिए देवी-देवताओं के प्रसंग पाठ्यक्रम में जोड़े जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 May 2025 By दैनिक जागरण

सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे श्रीमद्भागवत कथा में, अनिरुद्धाचार्य महाराज से लिया आशीर्वाद, जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई सराहना

Jabalpur

 मुख्यमंत्री ने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ को नमन किया और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अनिरुद्धाचार्य जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें बंशी, श्रीमद्भागवत गीता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोककल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्यशाली अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमद्भागवत कथा को सुनना सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह कथा आत्मा को आनंद और भक्ति से भर देती है। उन्होंने वेदवाक्य "यत् पिंडे-तत् ब्रह्माण्डे" की व्याख्या करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति की जड़ें इतनी गहरी हैं कि आज वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान और प्रभाव बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी लीलाएं आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। श्रीकृष्ण की शिक्षा उज्जैन में हुई थी, और जानापाव में उन्हें भगवान परशुराम से सुदर्शन चक्र प्राप्त हुआ था। श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता आज भी सामाजिक समरसता का सर्वोत्तम उदाहरण है।

धार्मिक नगरों में प्रतिबंध, गौपालन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मैहर और ओरछा सहित 19 धार्मिक नगरों में शराब की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही खुले में मांस विक्रय पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में गौपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 या उससे अधिक गाय पालने वाले किसानों को अनुदान देने की योजना संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है और राज्य सरकार इसे 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।

रिंवझा में विद्यालय निर्माण की इच्छा, आश्रम आने का आमंत्रण

डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्राम रिंवझा में बच्चों की शिक्षा और संस्कार हेतु एक विद्यालय की स्थापना की इच्छा प्रकट की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को वृंदावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम आने और वहां किए जा रहे सेवा कार्यों को देखने का आमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा पथ को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने हेतु आश्रय स्थलों के निर्माण की योजना भी प्रगति पर है। इसके अलावा, नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को नैतिक और सांस्कृतिक शिक्षा देने के लिए देवी-देवताओं के प्रसंग पाठ्यक्रम में जोड़े जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadav-reached-shrimad-bhagwat-katha-blessing-from/article-19786

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.