छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सोमवार को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की चेतावनी भी दी है।

मौसमी बदलाव के पीछे सक्रिय तंत्र

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में मौसम के इस बदलाव के पीछे कई मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान से लेकर पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान तक 3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके अलावा एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से उत्तर बांग्लादेश तक 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली है। साथ ही एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक मौजूद है।

इन सभी सिस्टम के कारण फिलहाल प्रदेश में राहत भरा मौसम बना हुआ है, लेकिन तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना भी बनी हुई है।

इन 21 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए वज्रपात, बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे के भीतर इन इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सावधानियों का पालन करने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 21 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Raipur, CG

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि की चेतावनी भी दी है।

मौसमी बदलाव के पीछे सक्रिय तंत्र

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में मौसम के इस बदलाव के पीछे कई मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान से लेकर पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान तक 3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके अलावा एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वी राजस्थान से उत्तर बांग्लादेश तक 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली है। साथ ही एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक मौजूद है।

इन सभी सिस्टम के कारण फिलहाल प्रदेश में राहत भरा मौसम बना हुआ है, लेकिन तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना भी बनी हुई है।

इन 21 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए वज्रपात, बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटे के भीतर इन इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सुकमा।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी सावधानियों का पालन करने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/changed-weather-patterns-in-chhattisgarh/article-19796

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.