दीक्षांत समारोह में छात्रा का हंगामा, उपराष्ट्रपति के सामने उठाए गंभीर आरोप, आरोपी प्रोफेसर हुआ निलंबित

Gwalior, MP

ग्वालियर स्थित राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्रा ने मंच पर पहुंचकर अश्लील मैसेज भेजने और छेड़छाड़ करने वाले प्रोफेसर के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान मंच पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

छात्रा का आरोप है कि संगीत विश्वविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर साजन क्रुरियन मैथ्यू छात्राओं को लगातार गंदे मैसेज भेजते थे और अशोभनीय हरकतें करते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने आरोपी प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरोपी पर पहले से दर्ज है एफआईआर

बताया गया कि आरोपी प्रो. मैथ्यू के खिलाफ ग्वालियर के झांसी रोड थाने में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले एक जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन आरोपी तीन बार बुलाए जाने के बावजूद अपना पक्ष रखने के लिए समिति के समक्ष नहीं पहुंचे। इसके बाद जांच रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस की कार्रवाई के आधार पर ही निर्णय लिया जाए।

 मंच से उठी छात्रा की आवाज बनी कार्रवाई की वजह

दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रा ने मंच के समीप जाकर खुलकर विरोध जताया और न्याय की मांग की। इसके बाद वहां मौजूद जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने छात्रा से मुलाकात कर उसकी बात सुनी। लगातार प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने भी छात्रा का समर्थन किया और विश्वविद्यालय पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था।

 अब आगे क्या?

छात्रा के साहसिक कदम और सार्वजनिक मंच से उठाए गए सवालों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और प्रोफेसर मैथ्यू को निलंबित किया गया। अब पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 May 2025 By दैनिक जागरण

दीक्षांत समारोह में छात्रा का हंगामा, उपराष्ट्रपति के सामने उठाए गंभीर आरोप, आरोपी प्रोफेसर हुआ निलंबित

Gwalior, MP

इस दौरान मंच पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

छात्रा का आरोप है कि संगीत विश्वविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर साजन क्रुरियन मैथ्यू छात्राओं को लगातार गंदे मैसेज भेजते थे और अशोभनीय हरकतें करते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने आरोपी प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आरोपी पर पहले से दर्ज है एफआईआर

बताया गया कि आरोपी प्रो. मैथ्यू के खिलाफ ग्वालियर के झांसी रोड थाने में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले एक जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन आरोपी तीन बार बुलाए जाने के बावजूद अपना पक्ष रखने के लिए समिति के समक्ष नहीं पहुंचे। इसके बाद जांच रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस की कार्रवाई के आधार पर ही निर्णय लिया जाए।

 मंच से उठी छात्रा की आवाज बनी कार्रवाई की वजह

दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रा ने मंच के समीप जाकर खुलकर विरोध जताया और न्याय की मांग की। इसके बाद वहां मौजूद जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने छात्रा से मुलाकात कर उसकी बात सुनी। लगातार प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने भी छात्रा का समर्थन किया और विश्वविद्यालय पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था।

 अब आगे क्या?

छात्रा के साहसिक कदम और सार्वजनिक मंच से उठाए गए सवालों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और प्रोफेसर मैथ्यू को निलंबित किया गया। अब पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/students-commotion-in-convocation-ceremony-serious-allegations-raised-in-front/article-19825

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.