रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के बाद तनाव, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का चक्काजाम; FIR और गिरफ्तारियों का विरोध

रायपुर (छ.ग.)

On

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई तोड़फोड़ के मामले में दर्ज FIR और हिरासत के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा थाने का घेराव किया, ट्रैफिक डायवर्ट, भारी पुलिस बल तैनात।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद शुक्रवार को हालात फिर तनावपूर्ण हो गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा थाने के सामने अचानक चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे गिरफ्तारी देने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने पुलिस को चकमा देते हुए थाने का घेराव कर लिया। इस दौरान नारेबाजी हुई और मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित रहा।

यह मामला 24 दिसंबर का है, जब छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर स्थित मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस के अनुसार, 30 से 40 लोग लाठी-डंडों के साथ मॉल में घुसे और जमकर हंगामा किया। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार देर रात करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया। इसी कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने तेलीबांधा चौक के आसपास यातायात को नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया। मौके पर दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चार सीएसपी और दर्जनभर थाना प्रभारियों समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि मॉल में हुई कथित तोड़फोड़ को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। उनका दावा है कि मॉल प्रबंधन ने छत्तीसगढ़ बंद के बावजूद जानबूझकर सजावट की थी, जिससे कार्यकर्ताओं को उकसाया गया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बजरंग दल ने किसी की धार्मिक भावना आहत करने का इरादा नहीं रखा।

दूसरी ओर, मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, मॉल पूरी तरह बंद था, इसके बावजूद 50 से 100 लोग जबरन अंदर घुसे। आरोप है कि हाथों में डंडे और हॉकी स्टिक लिए लोग कर्मचारियों से धर्म और जाति पूछते हुए तोड़फोड़ कर रहे थे। इस घटना से मॉल स्टाफ में दहशत फैल गई और पुलिस के पहुंचने से पहले लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 से 40 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

इस घटना के बाद रायपुर के अन्य मॉल्स में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल को एहतियातन खाली कराया गया और सुरक्षा बढ़ाई गई। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

-------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
27 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/earlier-during-the-bandh-bajrang-dal-workers-in-raipur-had/article-41255

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.