फेसबुक फ्रॉड: प्यार में फंसा युवती से 7.35 लाख की ठगी, आरोपी इंजीनियर बनकर देता रहा धोखा

Khairagarh, CG

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने खुद को PWD (लोक निर्माण विभाग) का इंजीनियर बताया और दो साल तक एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर 7.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 जानकारी के अनुसार, आरोपी जयप्रकाश बघेल (30), जो कि बिलासपुर के तखतपुर का रहने वाला है, ने फेसबुक के माध्यम से डोंगरगढ़ निवासी युवती से संपर्क किया। उसने अपना परिचय PWD विभाग के सिविल इंजीनियर के रूप में दिया और धीरे-धीरे युवती का विश्वास जीत लिया।

शादी का झांसा, फिर एक्सीडेंट का बहाना

कुछ समय बाद बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। जयप्रकाश ने वीडियो कॉल पर युवती के परिवार से भी बात की और खुद को उनके दामाद के रूप में स्वीकार करवाया। इसके बाद एक दिन उसने युवती को फोन कर बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए पैसे चाहिए।

युवती ने बिना शक किए उसके बताए खातों में कुल 7.35 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी की बातचीत धीरे-धीरे कम होती गई और वह अचानक पूरी तरह से संपर्क से गायब हो गया।

सच सामने आने पर पहुंची थाने

शक होने पर जब युवती ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी का PWD से कोई संबंध नहीं है। यह जानकर युवती ने 31 जुलाई को डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के दौरान बैंक खातों की डिटेल्स और ट्रांजेक्शन ट्रेस करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले से एक अन्य मामले में भी फरार था आरोपी

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि जयप्रकाश पहले से ही रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक अन्य ठगी के मामले में फरार चल रहा था। अब डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 418(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को झांसे में लेकर ठगी कर रहा था। युवती से उसने विश्वास हासिल कर शादी का वादा किया और फिर भावनात्मक तरीके से पैसे ऐंठ लिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

फेसबुक फ्रॉड: प्यार में फंसा युवती से 7.35 लाख की ठगी, आरोपी इंजीनियर बनकर देता रहा धोखा

Khairagarh, CG

 जानकारी के अनुसार, आरोपी जयप्रकाश बघेल (30), जो कि बिलासपुर के तखतपुर का रहने वाला है, ने फेसबुक के माध्यम से डोंगरगढ़ निवासी युवती से संपर्क किया। उसने अपना परिचय PWD विभाग के सिविल इंजीनियर के रूप में दिया और धीरे-धीरे युवती का विश्वास जीत लिया।

शादी का झांसा, फिर एक्सीडेंट का बहाना

कुछ समय बाद बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। जयप्रकाश ने वीडियो कॉल पर युवती के परिवार से भी बात की और खुद को उनके दामाद के रूप में स्वीकार करवाया। इसके बाद एक दिन उसने युवती को फोन कर बताया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और इलाज के लिए पैसे चाहिए।

युवती ने बिना शक किए उसके बताए खातों में कुल 7.35 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी की बातचीत धीरे-धीरे कम होती गई और वह अचानक पूरी तरह से संपर्क से गायब हो गया।

सच सामने आने पर पहुंची थाने

शक होने पर जब युवती ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी का PWD से कोई संबंध नहीं है। यह जानकर युवती ने 31 जुलाई को डोंगरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के दौरान बैंक खातों की डिटेल्स और ट्रांजेक्शन ट्रेस करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले से एक अन्य मामले में भी फरार था आरोपी

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि जयप्रकाश पहले से ही रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक अन्य ठगी के मामले में फरार चल रहा था। अब डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 418(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को झांसे में लेकर ठगी कर रहा था। युवती से उसने विश्वास हासिल कर शादी का वादा किया और फिर भावनात्मक तरीके से पैसे ऐंठ लिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/facebook-fraud-stuck-in-love-cheated-735-lakhs-cheated-as/article-29726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.