मध्यप्रदेश में अगले चार दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। खास तौर पर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों — जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में अगले चार दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा, जहां कहीं तेज धूप तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। हालांकि, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही बना रहेगा और भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा।

शनिवार रात को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का बदलाव नजर आया। भोपाल, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में हल्की बारिश हुई, वहीं कई जिलों में तेज आंधी का दौर भी चला। भोपाल में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा, सीहोर में 47 किलोमीटर और हरदा-पचमढ़ी में 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही।

शनिवार को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, कटनी, पन्ना, मैहर, उमरिया, सीधी, शहडोल और रीवा जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर कई शहरों में गर्मी भी जोरदार रही। ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में तापमान 43 डिग्री से ऊपर चला गया, जिनमें खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां पारा 43.8 डिग्री तक पहुंचा। ग्वालियर में 43.6 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, खरगोन, रतलाम, टीकमगढ़, खंडवा, नरसिंहपुर, बैतूल, शाजापुर, मंडला, रीवा, धार, मलाजखंड, रायसेन, सतना और दमोह में तापमान 40 से 42.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि बारिश की वजह से कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गई। पचमढ़ी, जो प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 33.4 डिग्री दर्ज हुआ।

अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान कुछ इस प्रकार रहा: उमरिया में 37.1 डिग्री, जबलपुर और सीधी में 37.8 डिग्री, नर्मदापुरम और सिवनी में 38.2 डिग्री, जबकि इंदौर और सागर में पारा 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला बना रहेगा। कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है। इसके साथ ही गर्मी भी अपना प्रभाव दिखाती रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में अगले चार दिन मौसम रहेगा बदला-बदला, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

BHOPAL, MP

कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा, जहां कहीं तेज धूप तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। हालांकि, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही बना रहेगा और भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा।

शनिवार रात को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का बदलाव नजर आया। भोपाल, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में हल्की बारिश हुई, वहीं कई जिलों में तेज आंधी का दौर भी चला। भोपाल में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा, सीहोर में 47 किलोमीटर और हरदा-पचमढ़ी में 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही।

शनिवार को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, कटनी, पन्ना, मैहर, उमरिया, सीधी, शहडोल और रीवा जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, दूसरी ओर कई शहरों में गर्मी भी जोरदार रही। ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में तापमान 43 डिग्री से ऊपर चला गया, जिनमें खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां पारा 43.8 डिग्री तक पहुंचा। ग्वालियर में 43.6 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया।

भोपाल, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, खरगोन, रतलाम, टीकमगढ़, खंडवा, नरसिंहपुर, बैतूल, शाजापुर, मंडला, रीवा, धार, मलाजखंड, रायसेन, सतना और दमोह में तापमान 40 से 42.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि बारिश की वजह से कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गई। पचमढ़ी, जो प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है, सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 33.4 डिग्री दर्ज हुआ।

अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान कुछ इस प्रकार रहा: उमरिया में 37.1 डिग्री, जबलपुर और सीधी में 37.8 डिग्री, नर्मदापुरम और सिवनी में 38.2 डिग्री, जबकि इंदौर और सागर में पारा 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला बना रहेगा। कुछ इलाकों में लू चलने की भी संभावना है। इसके साथ ही गर्मी भी अपना प्रभाव दिखाती रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-weather-will-be-changed-in-madhya-pradesh-for-the/article-18742

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.