मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025' का शुभारंभ, देश-विदेश के टेक लीडर्स जुटेंगे इंदौर में

INDORE, MP

मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन का नया केंद्र बनाने के उद्देश्य से 'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025' का भव्य शुभारंभ आज, 27 अप्रैल को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस ऐतिहासिक आयोजन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में Google, Microsoft और NVIDIA जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित 300 से अधिक टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक एक साथ जुटेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरोसा जताया है कि यह कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करेगा और प्रदेश को टेक्नोलॉजी सेक्टर में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।

चार नई टेक्नोलॉजी नीतियों की होगी लॉन्चिंग

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश की चार महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी नीतियों — ग्लोबल कैप्टिव सेंटर (GCC) नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति और एवीजीसी-एक्सआर (AVGC-XR) नीति — के दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इन नीतियों के माध्यम से नवाचार, निर्माण और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेश की तकनीकी आधारशिला और मजबूत होगी।

नई परियोजनाओं का भूमि पूजन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री नए IT पार्क्स, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्टअप इन्क्यूबेटरों का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' और 'इन्क्यूबेशन हब' का शुभारंभ भी किया जाएगा। निवेशकों के लिए एक विशेष 'इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल' भी लॉन्च किया जाएगा, जो रियल-टाइम प्रोजेक्ट ट्रैकिंग और सिंगल विंडो क्लियरेंस की सुविधा प्रदान करेगा।

राउंड टेबल मीटिंग्स और VC संवाद से भरपूर होगा आयोजन

'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025' में विभिन्न सेक्टर-विशेष राउंड टेबल मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड के साथ वर्चुअल संवाद और टेक्नोलॉजी लीडर्स के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की व्यक्तिगत बैठकें भी इस आयोजन का हिस्सा होंगी।

यह कॉन्क्लेव प्रदेश को डिजिटल इंडिया के भविष्य में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025' का शुभारंभ, देश-विदेश के टेक लीडर्स जुटेंगे इंदौर में

INDORE, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस ऐतिहासिक आयोजन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में Google, Microsoft और NVIDIA जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित 300 से अधिक टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक एक साथ जुटेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरोसा जताया है कि यह कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करेगा और प्रदेश को टेक्नोलॉजी सेक्टर में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा।

चार नई टेक्नोलॉजी नीतियों की होगी लॉन्चिंग

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश की चार महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी नीतियों — ग्लोबल कैप्टिव सेंटर (GCC) नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति और एवीजीसी-एक्सआर (AVGC-XR) नीति — के दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इन नीतियों के माध्यम से नवाचार, निर्माण और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रदेश की तकनीकी आधारशिला और मजबूत होगी।

नई परियोजनाओं का भूमि पूजन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री नए IT पार्क्स, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्टअप इन्क्यूबेटरों का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' और 'इन्क्यूबेशन हब' का शुभारंभ भी किया जाएगा। निवेशकों के लिए एक विशेष 'इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल' भी लॉन्च किया जाएगा, जो रियल-टाइम प्रोजेक्ट ट्रैकिंग और सिंगल विंडो क्लियरेंस की सुविधा प्रदान करेगा।

राउंड टेबल मीटिंग्स और VC संवाद से भरपूर होगा आयोजन

'एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025' में विभिन्न सेक्टर-विशेष राउंड टेबल मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड के साथ वर्चुअल संवाद और टेक्नोलॉजी लीडर्स के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव की व्यक्तिगत बैठकें भी इस आयोजन का हिस्सा होंगी।

यह कॉन्क्लेव प्रदेश को डिजिटल इंडिया के भविष्य में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम सिद्ध होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chief-minister-dr-mohan-yadav-will-inaugurate-mp-tech-growth/article-18754

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.