रायपुर के बार में युवती की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद पूरी वारदात

रायपुर (छ.ग.)

On

शराब के नशे में विवाद के बाद बॉयफ्रेंड का हमला, इलाज के दौरान युवती की मौत

राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित एक बियर-बार में युवती पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शराब के नशे में अपनी साथी पर बोतल से वार किया और जमीन पर पटककर मारपीट की। घटना का पूरा वीडियो बार में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

घटना 21 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है। गीता नगर निवासी वेदिका सागर अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ शीनू के साथ मेट्रो बार पहुंची थी। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान और संबंध बताए जा रहे हैं। बार में खाना-पीना शुरू होने के कुछ देर बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने शराब की बोतल उठाकर युवती के सिर पर कई बार वार किया। इसके बाद बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराया और मारपीट जारी रखी। हमले में युवती के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद आरोपी कुछ देर तक घायल युवती के पास रुका, उसे गले लगाया और फिर मौके से फरार हो गया। बार संचालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 12 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को परिजनों ने आजाद चौक थाने का घेराव कर आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज करने और कड़ी सजा की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और CCTV फुटेज को अहम सबूत के तौर पर शामिल किया गया है।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/girl-brutally-murdered-in-raipur-bar-entire-incident-captured-in/article-42978

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.