बिलासपुर में उमस ने किया बेहाल, बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अलग-अलग दिखाई दे रहा है। एक ओर बिलासपुर और आसपास के जिलों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

27 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान था। दिनभर बारिश न होने और धूप खिलने से लोग उमस से परेशान रहे।

वहीं, बस्तर संभाग में मानसून मेहरबान है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। सुकमा और बस्तानार में 21 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। यही कारण है कि अगले 48 घंटों में बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में उमस ने किया बेहाल, बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अलग-अलग दिखाई दे रहा है। एक ओर बिलासपुर और आसपास के जिलों में तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया, वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

27 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान था। दिनभर बारिश न होने और धूप खिलने से लोग उमस से परेशान रहे।

वहीं, बस्तर संभाग में मानसून मेहरबान है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। सुकमा और बस्तानार में 21 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। यही कारण है कि अगले 48 घंटों में बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/humidity-in-bilaspur-alert-for-heavy-rain-in-bastar/article-31757

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.