भोपाल में शादी की जिद पर नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में 17 वर्षीय मुजम्मिल उद्दीन ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, मुजम्मिल कथित प्रेमिका को घर लेकर आया और शादी की जिद करता रहा।

 मां ने समझाया कि जब तक वह बालिग नहीं होगा और दोनों परिवारों से बात नहीं होगी, तब तक शादी संभव नहीं। नाराज किशोर ने यह कदम उठा लिया।

परिवार और जॉब की जानकारी

मुजम्मिल उद्दीन अशोका गार्डन का निवासी था। दसवीं कक्षा तक पढ़ाई के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और पिछले एक साल से एमपी ऑनलाइन शॉप में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। परिवार में उसकी बहन भी है, जबकि पिता पहले ही नहीं रहे।

घटना का विवरण

मां ने खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन मुजम्मिल ने इनकार कर दिया। बाद में मां ने देखा कि बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगाई थी। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दोस्तों ने बताया कारण

मुजम्मिल के दोस्त राज ने बताया कि वह प्रेमिका को घर लेकर आया था और शादी की जिद करता रहा। मां ने लड़की को समझाकर घर भेजा और बेटे को भी समझाया, लेकिन नाराज किशोर ने अपने जीवन का फैसला कर लिया। पहले उसने ऑल आउट पीकर सुसाइड की कोशिश की, जिसे मां ने रोका, लेकिन थोड़ी देर बाद वह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर बैठा।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

एएसआई सुनील यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के कमरे और आसपास के तथ्यों को पुलिस रिकॉर्ड कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में शादी की जिद पर नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bhopal, MP

 मां ने समझाया कि जब तक वह बालिग नहीं होगा और दोनों परिवारों से बात नहीं होगी, तब तक शादी संभव नहीं। नाराज किशोर ने यह कदम उठा लिया।

परिवार और जॉब की जानकारी

मुजम्मिल उद्दीन अशोका गार्डन का निवासी था। दसवीं कक्षा तक पढ़ाई के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और पिछले एक साल से एमपी ऑनलाइन शॉप में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। परिवार में उसकी बहन भी है, जबकि पिता पहले ही नहीं रहे।

घटना का विवरण

मां ने खाना खाने के लिए बुलाया, लेकिन मुजम्मिल ने इनकार कर दिया। बाद में मां ने देखा कि बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगाई थी। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दोस्तों ने बताया कारण

मुजम्मिल के दोस्त राज ने बताया कि वह प्रेमिका को घर लेकर आया था और शादी की जिद करता रहा। मां ने लड़की को समझाकर घर भेजा और बेटे को भी समझाया, लेकिन नाराज किशोर ने अपने जीवन का फैसला कर लिया। पहले उसने ऑल आउट पीकर सुसाइड की कोशिश की, जिसे मां ने रोका, लेकिन थोड़ी देर बाद वह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर बैठा।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

एएसआई सुनील यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृतक के कमरे और आसपास के तथ्यों को पुलिस रिकॉर्ड कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/minor-commits-suicide-by-hanging-himself-on-the-insistence-of/article-31729

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.