- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- NH-47 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
NH-47 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
Betul, MP
शाहपुर थाना क्षेत्र के पोलापत्थर के पास नेशनल हाईवे 47 पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कछार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। शव को शाहपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक को बैतूल रेफर कर दिया गया।
पुलिस कर रही जांच
घायल युवक की पहचान विनोद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस बाइक नंबर से मृतक और घायल युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा कछार गांव के लोगों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है।
सुरक्षा और सावधानी
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हमेशा हेलमेट पहनें और सावधानी बरतें। अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए