ओबीसी आरक्षण पर आज बड़ा मंथन: भोपाल में सर्वदलीय बैठक, सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की सियासत आज दो बड़े घटनाक्रमों की गवाह बनेगी। एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सीएम हाउस के समत्व भवन में सुबह 11 बजे ओबीसी आरक्षण को 27% करने पर सर्वदलीय बैठक होगी, तो दूसरी ओर कांग्रेस राजधानी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन करने उतरेगी।

ओबीसी आरक्षण का मसला

फिलहाल प्रदेश में ओबीसी को 14% आरक्षण मिल रहा है। सरकारी नौकरियों में 87% पदों पर भर्ती जारी है, लेकिन 13% पद आरक्षण विवाद के चलते अटके हुए हैं। सरकार चाहती है कि इस पर सभी दलों से राय लेकर सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष रखा जाए।

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल

कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल और वरुण ठाकुर बैठक में शामिल होंगे। वहीं, आप, बसपा और सपा के प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमारिया भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ मार्च

उधर कांग्रेस आज भोपाल में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ पैदल मार्च निकालेगी। यह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय, रोशनपुरा से शुरू होगा। पार्टी का आरोप है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग से फायदा उठाया और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया। मार्च का नेतृत्व जीतू पटवारी और उमंग सिंघार करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम

  • सुबह 11 से 1 बजे तक – ओबीसी आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक

  • दोपहर 1:15 से 2:30 बजे तक – मुलाकात का समय

  • 3:20 बजे – दिल्ली के लिए रवाना

  • शाम – दिल्ली में कार्यक्रमों में शिरकत

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ओबीसी आरक्षण पर आज बड़ा मंथन: भोपाल में सर्वदलीय बैठक, सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की सियासत आज दो बड़े घटनाक्रमों की गवाह बनेगी। एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सीएम हाउस के समत्व भवन में सुबह 11 बजे ओबीसी आरक्षण को 27% करने पर सर्वदलीय बैठक होगी, तो दूसरी ओर कांग्रेस राजधानी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन करने उतरेगी।

ओबीसी आरक्षण का मसला

फिलहाल प्रदेश में ओबीसी को 14% आरक्षण मिल रहा है। सरकारी नौकरियों में 87% पदों पर भर्ती जारी है, लेकिन 13% पद आरक्षण विवाद के चलते अटके हुए हैं। सरकार चाहती है कि इस पर सभी दलों से राय लेकर सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष रखा जाए।

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल

कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल और वरुण ठाकुर बैठक में शामिल होंगे। वहीं, आप, बसपा और सपा के प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। ओबीसी आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसमारिया भी मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ मार्च

उधर कांग्रेस आज भोपाल में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ पैदल मार्च निकालेगी। यह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय, रोशनपुरा से शुरू होगा। पार्टी का आरोप है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग से फायदा उठाया और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया। मार्च का नेतृत्व जीतू पटवारी और उमंग सिंघार करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम

  • सुबह 11 से 1 बजे तक – ओबीसी आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक

  • दोपहर 1:15 से 2:30 बजे तक – मुलाकात का समय

  • 3:20 बजे – दिल्ली के लिए रवाना

  • शाम – दिल्ली में कार्यक्रमों में शिरकत

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-will-take-out-all-party-meeting-in-bhopal-today/article-31755

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.