अमेरिकी टैरिफ झटके से बाजार लुढ़का: सेंसेक्स 849 अंक टूटा, निफ्टी 24,700 के नीचे; फार्मा-मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

Business News

मंगलवार, 26 अगस्त को घरेलू शेयर बाजार पर अमेरिकी टैरिफ का असर साफ दिखा। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 849 अंक (1.04%) गिरकर 80,787 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 256 अंक (1.02%) टूटकर 24,712 पर आ गया।

 सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सनफार्मा, टाटा स्टील और श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों में 3% से ज्यादा की गिरावट रही। दूसरी ओर HUL, आयशर मोटर्स और मारुति में खरीदारी देखी गई।

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG को छोड़कर सभी धड़ाम हुए। फार्मा, मेटल, IT, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरे।

निफ्टी टॉप गेनर

  • आयशर मोटर्स ₹6,151 (+2.68%)

  • HUL ₹2,693 (+2.32%)

  • मारुति सुजुकी ₹14,720 (+1.85%)

निफ्टी टॉप लूजर

  • श्रीराम फाइनेंस ₹596 (-4.03%)

  • सन फार्मा ₹1,601 (-3.35%)

  • टाटा स्टील ₹155 (-2.87%)

अमेरिकी टैरिफ का असर

अमेरिकी सरकार ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया। यह 27 अगस्त सुबह 9:31 बजे से लागू होगा। इससे भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50% तक हो जाएगा।

अन्य अपडेट

  • विक्रम सोलर IPO: कंपनी का शेयर 2% प्रीमियम पर ₹340 पर लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस ₹332 था। इसे 54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

  • ग्लोबल मार्केट्स: जापान का निक्केई 1% टूटा, कोरिया का कोस्पी 0.83% गिरा। अमेरिका का डाउ जोन्स भी 0.77% फिसलकर 45,282 पर बंद हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Aug 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिकी टैरिफ झटके से बाजार लुढ़का: सेंसेक्स 849 अंक टूटा, निफ्टी 24,700 के नीचे; फार्मा-मेटल शेयरों में भारी बिकवाली

Business News

 सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सनफार्मा, टाटा स्टील और श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों में 3% से ज्यादा की गिरावट रही। दूसरी ओर HUL, आयशर मोटर्स और मारुति में खरीदारी देखी गई।

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG को छोड़कर सभी धड़ाम हुए। फार्मा, मेटल, IT, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स 2% से ज्यादा गिरे।

निफ्टी टॉप गेनर

  • आयशर मोटर्स ₹6,151 (+2.68%)

  • HUL ₹2,693 (+2.32%)

  • मारुति सुजुकी ₹14,720 (+1.85%)

निफ्टी टॉप लूजर

  • श्रीराम फाइनेंस ₹596 (-4.03%)

  • सन फार्मा ₹1,601 (-3.35%)

  • टाटा स्टील ₹155 (-2.87%)

अमेरिकी टैरिफ का असर

अमेरिकी सरकार ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया। यह 27 अगस्त सुबह 9:31 बजे से लागू होगा। इससे भारतीय वस्तुओं पर कुल टैरिफ 50% तक हो जाएगा।

अन्य अपडेट

  • विक्रम सोलर IPO: कंपनी का शेयर 2% प्रीमियम पर ₹340 पर लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस ₹332 था। इसे 54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

  • ग्लोबल मार्केट्स: जापान का निक्केई 1% टूटा, कोरिया का कोस्पी 0.83% गिरा। अमेरिका का डाउ जोन्स भी 0.77% फिसलकर 45,282 पर बंद हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/american-tariff-shock-market-rolled-sensex-849-points-broken-nifty/article-31651

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.