अमेरिका के मिनियापोलिस स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग : 2 बच्चों की मौत, 17 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

मिनियापोलिस (अमेरिका)।

बुधवार सुबह मिनियापोलिस के एनानुंसिएशन चर्च परिसर स्थित स्कूल में प्रार्थना के दौरान हुई गोलीबारी ने दहशत फैला दी। एक बंदूकधारी ने अचानक गोलियां बरसाईं, जिसमें 8 और 10 साल के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए। घायलों में 14 बच्चे शामिल हैं और सात की हालत नाजुक है।

चर्च की खिड़की से की गई फायरिंग

पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ’हारा ने बताया कि हमलावर की उम्र लगभग 20 साल थी। वह राइफल, शॉटगन और पिस्तौल से लैस होकर चर्च के पास पहुंचा और खिड़कियों से अंदर बैठे बच्चों व श्रद्धालुओं पर गोलियां बरसाईं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि संदिग्ध का कोई बड़ा आपराधिक इतिहास नहीं था।

राष्ट्रपति ट्रंप और स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि व्हाइट हाउस हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लिखा, “कृपया मेरे साथ मिलकर पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें।”

मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने कहा कि बच्चों को खेल के मैदान और स्कूल में सुरक्षित होना चाहिए। वहीं, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य प्रशासन पीड़ित बच्चों और शिक्षकों के साथ खड़ा है।

एफबीआई भी जांच में जुटी

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि एजेंसी के एजेंट घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि संभावित पीड़ितों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों की सुरक्षा के लिए सभी से प्रार्थना करने की अपील है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिका के मिनियापोलिस स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग : 2 बच्चों की मौत, 17 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

मिनियापोलिस (अमेरिका)।

बुधवार सुबह मिनियापोलिस के एनानुंसिएशन चर्च परिसर स्थित स्कूल में प्रार्थना के दौरान हुई गोलीबारी ने दहशत फैला दी। एक बंदूकधारी ने अचानक गोलियां बरसाईं, जिसमें 8 और 10 साल के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए। घायलों में 14 बच्चे शामिल हैं और सात की हालत नाजुक है।

चर्च की खिड़की से की गई फायरिंग

पुलिस प्रमुख ब्रायन ओ’हारा ने बताया कि हमलावर की उम्र लगभग 20 साल थी। वह राइफल, शॉटगन और पिस्तौल से लैस होकर चर्च के पास पहुंचा और खिड़कियों से अंदर बैठे बच्चों व श्रद्धालुओं पर गोलियां बरसाईं। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि संदिग्ध का कोई बड़ा आपराधिक इतिहास नहीं था।

राष्ट्रपति ट्रंप और स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि व्हाइट हाउस हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लिखा, “कृपया मेरे साथ मिलकर पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करें।”

मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने कहा कि बच्चों को खेल के मैदान और स्कूल में सुरक्षित होना चाहिए। वहीं, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राज्य प्रशासन पीड़ित बच्चों और शिक्षकों के साथ खड़ा है।

एफबीआई भी जांच में जुटी

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि एजेंसी के एजेंट घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि संभावित पीड़ितों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों की सुरक्षा के लिए सभी से प्रार्थना करने की अपील है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/indiscriminate-firing-at-miniapolis-school-in-america-2-children-killed/article-31747

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.