छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: 400 ट्रैक्टर रेत जब्त, तीन जिलों में चला प्रशासनिक अभियान

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ में अवैध रेत खनन पर शिकंजा कसते हुए प्रशासन ने कई जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। बिलासपुर, धमतरी और जांजगीर-चांपा जिलों में रविवार और सोमवार को जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 400 से अधिक ट्रैक्टर और 52 से अधिक भारी वाहन जब्त किए गए।

बिलासपुर: एक ही दिन में 85 जगहों पर रेड

बिलासपुर जिले में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में खनिज टास्क फोर्स की इमरजेंसी मीटिंग के बाद सोमवार को 70 टीमें पूरे जिले में रवाना की गईं। सिविल लाइन, सरकंडा, मस्तूरी, बिल्हा और तखतपुर जैसे शहरी और ग्रामीण इलाकों में 85 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में रेत और मशीनें जब्त की गईं।

इस दौरान 13 हाइवा, 34 ट्रैक्टर, 3 पोकलेन और 2 जेसीबी सहित कुल 52 वाहन सीज किए गए। हजारों घनमीटर रेत के अवैध भंडारण का भी खुलासा हुआ है।

धमतरी: रातभर चली छापेमारी, 200 ट्रैक्टर जब्त

धमतरी में एसडीएम पीयूष तिवारी की अगुवाई में लीलर और भरारी गांव में छापा मारा गया। यहां से लगभग 200 ट्रैक्टर रेत जब्त की गई। साथ ही 3 चैन माउंटेन मशीनें, 1 जेसीबी और 3 हाईवा वाहन भी कब्जे में लिए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के 15 जून से रेत खनन पर रोक के निर्देश के बावजूद की जा रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ की गई।

जांजगीर-चांपा: टास्क फोर्स एक्टिव, रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध

जांजगीर-चांपा में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया गया। जिले में महानदी और हसदेव नदी के चुनिंदा घाटों को छोड़कर किसी भी स्थान से खनन पर रोक है। प्रशासन ने माइनिंग सर्विलांस सिस्टम के तहत निगरानी और कोयला व गिट्टी परिवहन पर नियंत्रण के लिए विशेष दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

सरकार की सख्ती, माफियाओं में हलचल

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से रेत माफियाओं की सक्रियता को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। हाईकोर्ट की फटकार और जनदबाव के बाद राज्य सरकार ने अब इनपर शिकंजा कसने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब बिना अनुमति खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर सीधे FIR दर्ज की जाएगी और आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: 400 ट्रैक्टर रेत जब्त, तीन जिलों में चला प्रशासनिक अभियान

Bilaspur, CG

बिलासपुर: एक ही दिन में 85 जगहों पर रेड

बिलासपुर जिले में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में खनिज टास्क फोर्स की इमरजेंसी मीटिंग के बाद सोमवार को 70 टीमें पूरे जिले में रवाना की गईं। सिविल लाइन, सरकंडा, मस्तूरी, बिल्हा और तखतपुर जैसे शहरी और ग्रामीण इलाकों में 85 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में रेत और मशीनें जब्त की गईं।

इस दौरान 13 हाइवा, 34 ट्रैक्टर, 3 पोकलेन और 2 जेसीबी सहित कुल 52 वाहन सीज किए गए। हजारों घनमीटर रेत के अवैध भंडारण का भी खुलासा हुआ है।

धमतरी: रातभर चली छापेमारी, 200 ट्रैक्टर जब्त

धमतरी में एसडीएम पीयूष तिवारी की अगुवाई में लीलर और भरारी गांव में छापा मारा गया। यहां से लगभग 200 ट्रैक्टर रेत जब्त की गई। साथ ही 3 चैन माउंटेन मशीनें, 1 जेसीबी और 3 हाईवा वाहन भी कब्जे में लिए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के 15 जून से रेत खनन पर रोक के निर्देश के बावजूद की जा रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ की गई।

जांजगीर-चांपा: टास्क फोर्स एक्टिव, रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध

जांजगीर-चांपा में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का निर्णय लिया गया। जिले में महानदी और हसदेव नदी के चुनिंदा घाटों को छोड़कर किसी भी स्थान से खनन पर रोक है। प्रशासन ने माइनिंग सर्विलांस सिस्टम के तहत निगरानी और कोयला व गिट्टी परिवहन पर नियंत्रण के लिए विशेष दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

सरकार की सख्ती, माफियाओं में हलचल

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से रेत माफियाओं की सक्रियता को लेकर शिकायतें सामने आ रही थीं। हाईकोर्ट की फटकार और जनदबाव के बाद राज्य सरकार ने अब इनपर शिकंजा कसने की रणनीति पर अमल शुरू कर दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब बिना अनुमति खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर सीधे FIR दर्ज की जाएगी और आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-chhattisgarh-the-administrative-operations-run-in-three-districts-seized/article-24600

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.