छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला, दुर्ग में सबसे ज्यादा गर्मी, 10 जिलों में बारिश के संकेत

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण की वजह से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत 10 जिलों में आंधी के साथ हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

राजधानी रायपुर में शाम तक आ सकती है आंधी

राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाएं चलने और बादल घिरने की संभावना जताई गई है। बीते दिन रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। हालांकि, तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी और उमस बनी रही। रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

दुर्ग बना सबसे गर्म जिला, लेकिन रात में तापमान सबसे कम

दुर्ग जिले ने बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी झेली। यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा था। हैरानी की बात ये रही कि दिन में जहां दुर्ग सबसे ज्यादा तप रहा था, वहीं रात के समय तापमान सबसे नीचे, यानी प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।

बस्तर संभाग में 20 अप्रैल तक हल्की बारिश की संभावना

बस्तर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां 20 अप्रैल तक बादल छाए रहने और बौछारें गिरने की संभावना बनी हुई है। जगदलपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि और दैनिक जनजीवन पर असर

मौसम में इस बदलाव से खरीफ की फसल की तैयारी कर रहे किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है, वहीं आम नागरिकों के लिए भी यह राहत भरा हो सकता है, क्योंकि तेज गर्मी और उमस से कुछ हद तक निजात मिलने के संकेत हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला, दुर्ग में सबसे ज्यादा गर्मी, 10 जिलों में बारिश के संकेत

Raipur, CG

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत 10 जिलों में आंधी के साथ हल्की वर्षा और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

राजधानी रायपुर में शाम तक आ सकती है आंधी

राजधानी में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाएं चलने और बादल घिरने की संभावना जताई गई है। बीते दिन रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। हालांकि, तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी और उमस बनी रही। रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

दुर्ग बना सबसे गर्म जिला, लेकिन रात में तापमान सबसे कम

दुर्ग जिले ने बुधवार को सबसे ज्यादा गर्मी झेली। यहां का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा था। हैरानी की बात ये रही कि दिन में जहां दुर्ग सबसे ज्यादा तप रहा था, वहीं रात के समय तापमान सबसे नीचे, यानी प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।

बस्तर संभाग में 20 अप्रैल तक हल्की बारिश की संभावना

बस्तर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां 20 अप्रैल तक बादल छाए रहने और बौछारें गिरने की संभावना बनी हुई है। जगदलपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि और दैनिक जनजीवन पर असर

मौसम में इस बदलाव से खरीफ की फसल की तैयारी कर रहे किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है, वहीं आम नागरिकों के लिए भी यह राहत भरा हो सकता है, क्योंकि तेज गर्मी और उमस से कुछ हद तक निजात मिलने के संकेत हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-many-districts-of-chhattisgarh-weather-patterns-changed-the-highest/article-17937

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.