छत्तीसगढ़ में आज प्रशासनिक हलचल तेज: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और सीएम साय आज अंबिकापुर में... जानें आज की बड़ी खबरें

Raipur, CG

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार देर रात वे रायपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।

मंगलवार सुबह 10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें सीएम साय के साथ मंत्री विजय शर्मा और रामविचार नेताम भी शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय का अंबिकापुर दौरा

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री साय अंबिकापुर जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिवराज वहां हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपेंगे और 51 हजार नवनिर्मित घरों के लिए गृह प्रवेश कराएंगे। साथ ही लखपति दीदियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय का दिनभर का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहेगा। वे सुबह मंत्रालय की बैठक में हिस्सा लेने के बाद दोपहर 12 बजे अंबिकापुर रवाना होंगे और 1:15 बजे पीएम आवास योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे हेलीकॉप्टर से वापस रायपुर लौटेंगे।

धान की नीलामी और रेट मैचिंग का दूसरा चरण शुरू

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत खरीदे गए 32 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त धान की बिक्री के लिए नीलामी प्रक्रिया फिर से शुरू हो रही है। पहले चरण में 8 लाख मीट्रिक टन धान की ही नीलामी हो सकी थी। मार्कफेड के अनुसार अब तक 6700 स्टैक्स धान बिक चुके हैं और उठाव की प्रक्रिया भी जारी है।

हालांकि विक्रय दरें कम होने के कारण खरीदारों की रुचि कम रही है, जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। इस साल समर्थन मूल्य 3100 प्रति क्विंटल तय किया गया था, और 32 लाख मीट्रिक टन धान का कुल मूल्य 9 हजार करोड़ रुपए से अधिक है।

रायपुर नगर निगम जोन-3 में आज सुशासन तिहार

नगर निगम जोन-3 के तहत आने वाले सात वार्डों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज 13 मई को बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर स्थित सिंधु भवन में समाधान शिविर आयोजित किया गया है। आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि 8 से 11 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी शिविर में दी जाएगी।

अगले शिविरों की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 15 मई: सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम (जोन-5)

  • 19 मई: डीडी नगर सामुदायिक भवन सेक्टर-2 (जोन-6)

  • 20 मई: टिकरापारा, शहीद संजय यादव स्कूल (जोन-7)

  • 23 मई: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (जोन-8)

  • 27 मई: भारत माता स्कूल सामुदायिक भवन (जोन-9)

खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ को कलरिपयटू में दूसरा पदक

गया, बिहार में चल रहे 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कोरबा की रागिनी और तवर्णा पटेल की जोड़ी ने लांग स्टफ लाठी इवेंट में कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। इससे पहले 11 मई को छत्तीसगढ़ को लाठी स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ था।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला, अगले 5 दिन राहत के आसार

राज्य में अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। सोमवार को बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया।

रायपुर: जिनालय में 24वां ध्वजा महोत्सव, विशेष आरती आज

सन्मति नगर फाफाडीह स्थित कुंथुनाथ जिनालय में 13-14 मई को दो दिवसीय ध्वजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार शाम को मेहंदी समारोह, भक्ति संध्या और 108 दीपों की विशेष आरती हुई। मंगलवार सुबह साधु-साध्वियों के मंगल प्रवेश के साथ दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त प्रातः 10:36 बजे निर्धारित है।

अशांत मन से शांत जीवन” पर प्रवचन आज

वर्धमान श्रीसंघ और मेघराज बेगानी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः 8:30 बजे से न्यू राजेंद्र नगर स्थित श्रीवर्धमान मंदिर में "अशांत मन से शांत जीवन की ओर" विषय पर विशेष प्रवचन आयोजित किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/administrative-movement-intensified-in-chhattisgarh-today/article-20649

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.