आज इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, सफर से पहले जानें फ्लाइट स्टेटस

Business News

अगर आपने मंगलवार 13 मई 2025 को हवाई यात्रा की योजना बनाई है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में स्थित कई अहम एयरपोर्ट्स से फ्लाइट्स की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई थी, जिसका असर अब भी दिखाई दे रहा है।

एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों को सूचित किया है कि 13 मई को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर, राजकोट सहित कई शहरों से उड़ानें रद्द की गई हैंयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांचें।

 किन शहरों से रद्द हुई हैं उड़ानें?

एयर इंडिया के मुताबिक, मंगलवार 13 मई को जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, इंडिगो ने भी जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से उड़ानों को कैंसिल करने की पुष्टि की है।

 यात्रियों के लिए क्या है एयरलाइनों की एडवाइजरी?

  • इंडिगो ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जो फ्लाइट्स रद्द हुई हैं, उनके बारे में अपडेट वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं।

  • एयर इंडिया ने अपने कस्टमर केयर नंबर 011-69329333 / 011-69329999 के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी है कि 15 मई से पहले बंद किए गए हवाईअड्डों से फ्लाइट संचालन को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा।

 NOTAM और सुरक्षा कारणों से की गई थी रोक

बता दें कि 9 मई से 15 मई तक भारत के 32 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से नागरिक उड़ानों के संचालन से बाहर रखा गया था। इसके पीछे भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न सैन्य तनाव मुख्य कारण था। एएआई ने अन्य विमानन प्राधिकरणों के साथ मिलकर NOTAM (Notice to Airmen) की एक सीरीज जारी की थी, जिसके तहत यह निर्णय लिया गया।

हालांकि, एएआई ने 12 मई को जानकारी दी थी कि 15 मई सुबह 5:29 बजे के बाद से ये एयरपोर्ट्स ऑपरेशनल होंगे, लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानें 13 मई को अब भी रद्द रखी गई हैं।

 बुकिंग शुरू, पर सतर्कता जरूरी

  • एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी बुकिंग फिर से खोल दी है।

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हिंडन-मुंबई रूट से फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है और 15 मई से अमृतसर से इंटरनेशनल सेवाओं की बहाली भी संभावित है।

  • स्पाइसजेट ने भी कहा है कि उड़ानें जल्द फिर से शुरू की जाएंगी।

 क्या करें यात्री?

👉 अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें:
एयरलाइंस की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और PNR नंबर डालकर स्टेटस जांचें।

👉 कॉल करके पुष्टि करें:
कस्टमर केयर से संपर्क कर अपनी यात्रा की जानकारी पक्की करें।

👉 वैकल्पिक योजना बनाएं:
अगर उड़ान रद्द हो गई हो, तो वैकल्पिक ट्रैवल प्लान तैयार रखें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

आज इन एयरपोर्ट्स से उड़ानें रद्द, एयरलाइंस ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, सफर से पहले जानें फ्लाइट स्टेटस

Business News

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में स्थित कई अहम एयरपोर्ट्स से फ्लाइट्स की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई थी, जिसका असर अब भी दिखाई दे रहा है।

एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने यात्रियों को सूचित किया है कि 13 मई को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर, राजकोट सहित कई शहरों से उड़ानें रद्द की गई हैंयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांचें।

 किन शहरों से रद्द हुई हैं उड़ानें?

एयर इंडिया के मुताबिक, मंगलवार 13 मई को जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, इंडिगो ने भी जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से उड़ानों को कैंसिल करने की पुष्टि की है।

 यात्रियों के लिए क्या है एयरलाइनों की एडवाइजरी?

  • इंडिगो ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जो फ्लाइट्स रद्द हुई हैं, उनके बारे में अपडेट वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं।

  • एयर इंडिया ने अपने कस्टमर केयर नंबर 011-69329333 / 011-69329999 के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है।

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी है कि 15 मई से पहले बंद किए गए हवाईअड्डों से फ्लाइट संचालन को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जाएगा।

 NOTAM और सुरक्षा कारणों से की गई थी रोक

बता दें कि 9 मई से 15 मई तक भारत के 32 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से नागरिक उड़ानों के संचालन से बाहर रखा गया था। इसके पीछे भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न सैन्य तनाव मुख्य कारण था। एएआई ने अन्य विमानन प्राधिकरणों के साथ मिलकर NOTAM (Notice to Airmen) की एक सीरीज जारी की थी, जिसके तहत यह निर्णय लिया गया।

हालांकि, एएआई ने 12 मई को जानकारी दी थी कि 15 मई सुबह 5:29 बजे के बाद से ये एयरपोर्ट्स ऑपरेशनल होंगे, लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ उड़ानें 13 मई को अब भी रद्द रखी गई हैं।

 बुकिंग शुरू, पर सतर्कता जरूरी

  • एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी बुकिंग फिर से खोल दी है।

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हिंडन-मुंबई रूट से फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है और 15 मई से अमृतसर से इंटरनेशनल सेवाओं की बहाली भी संभावित है।

  • स्पाइसजेट ने भी कहा है कि उड़ानें जल्द फिर से शुरू की जाएंगी।

 क्या करें यात्री?

👉 अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें:
एयरलाइंस की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और PNR नंबर डालकर स्टेटस जांचें।

👉 कॉल करके पुष्टि करें:
कस्टमर केयर से संपर्क कर अपनी यात्रा की जानकारी पक्की करें।

👉 वैकल्पिक योजना बनाएं:
अगर उड़ान रद्द हो गई हो, तो वैकल्पिक ट्रैवल प्लान तैयार रखें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/flights-from-these-airports-canceled-on-may-13-airlines-released/article-20659

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.