ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी के संबोधन के बाद बॉलीवुड से साउथ तक गूंजा समर्थन, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Bollywod

On

22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात राष्ट्र को संबोधित किया।

इस संबोधन में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की अडिग नीति को दोहराते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब पहले की तरह चुप नहीं रहेगा। पीएम मोदी के इस सशक्त संबोधन पर सिर्फ आम जनता, बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर उनका समर्थन जताया।

कंगना रनौत ने कहा - राष्ट्र के नाम शानदार संबोधन

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी के भाषण को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "राष्ट्र के नाम शानदार संबोधन।" उन्होंने प्रधानमंत्री की दृढ़ता और स्पष्ट रुख की सराहना की।

सुनील शेट्टी बोले - पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता।" उनका यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान पर कही गई उस लाइन से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

आमिर खान ने सेना को दी सलामी, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

सुपरस्टार आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस की ओर से बयान जारी करते हुए लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को सलामी। हम अपने सशस्त्र बलों के साहस, बहादुरी और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संकल्प के लिए धन्यवाद।"

पवन कल्याण ने सराहा मोदी का संदेश

साउथ के मेगास्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए लिखा, "शानदार! ऑपरेशन सिंदूर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत और इंटरनेशनल कम्युनिटी को पावरफुल मैसेज दिया है।"

नूपुर सेनन बोलीं - यह नया भारत है

अभिनेत्री नूपुर सेनन ने पीएम मोदी की स्पीच का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "यह नया भारत है।" उनका यह संदेश भारत के आत्मविश्वास और बदलते रवैये को दर्शाता है।

रुपाली गांगुली ने की सेना और पीएम की सराहना

टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तान पूरी दुनिया से मदद की भीख मांग रहा था। भारतीय सशस्त्र बल आपने बहुत अच्छा काम किया है। पीएम मोदी जी, हमें आप पर गर्व है।"

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By Nitin Trivedi

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी के संबोधन के बाद बॉलीवुड से साउथ तक गूंजा समर्थन, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Bollywod

इस संबोधन में उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की अडिग नीति को दोहराते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि भारत अब पहले की तरह चुप नहीं रहेगा। पीएम मोदी के इस सशक्त संबोधन पर सिर्फ आम जनता, बल्कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने भी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर उनका समर्थन जताया।

कंगना रनौत ने कहा - राष्ट्र के नाम शानदार संबोधन

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पीएम मोदी के भाषण को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "राष्ट्र के नाम शानदार संबोधन।" उन्होंने प्रधानमंत्री की दृढ़ता और स्पष्ट रुख की सराहना की।

सुनील शेट्टी बोले - पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता।" उनका यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की पाकिस्तान पर कही गई उस लाइन से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

आमिर खान ने सेना को दी सलामी, पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

सुपरस्टार आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस की ओर से बयान जारी करते हुए लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर के हीरो को सलामी। हम अपने सशस्त्र बलों के साहस, बहादुरी और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और संकल्प के लिए धन्यवाद।"

पवन कल्याण ने सराहा मोदी का संदेश

साउथ के मेगास्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए लिखा, "शानदार! ऑपरेशन सिंदूर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत और इंटरनेशनल कम्युनिटी को पावरफुल मैसेज दिया है।"

नूपुर सेनन बोलीं - यह नया भारत है

अभिनेत्री नूपुर सेनन ने पीएम मोदी की स्पीच का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "यह नया भारत है।" उनका यह संदेश भारत के आत्मविश्वास और बदलते रवैये को दर्शाता है।

रुपाली गांगुली ने की सेना और पीएम की सराहना

टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तान पूरी दुनिया से मदद की भीख मांग रहा था। भारतीय सशस्त्र बल आपने बहुत अच्छा काम किया है। पीएम मोदी जी, हमें आप पर गर्व है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/after-pm-modis-address-on-operation-sindoor-cells-resonated-from/article-20688

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.