भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, सेंसेक्स 2,975 अंक चढ़कर 82,430 पर बंद

Business

On

12 मई को शेयर बाजार ने एक नया इतिहास रच दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीजफायर समझौते की घोषणा के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स 2,975 अंकों की छलांग के साथ 82,430 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ, जो इस साल की अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। इससे पहले 15 अप्रैल को सेंसेक्स में 1,577 अंकों की तेजी आई थी।

28 में तेजी, केवल 2 शेयर गिरे

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 हरे निशान पर बंद हुए। इंफोसिस में सबसे ज़्यादा 7.67% की बढ़त देखी गई, जबकि HCL टेक, टाटा स्टील, Zomato, TCS और टेक महिंद्रा में भी 5% से अधिक की तेजी रही।
ICICI बैंक, NTPC जैसे सात अन्य शेयरों में करीब 4.5% की तेजी देखी गई।
वहीं, केवल सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयरों में क्रमश: 3.4% की गिरावट आई।

निफ्टी भी 917 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स 3.82% यानी 917 अंकों की तेजी के साथ 24,925 पर बंद हुआ।
NSE के विभिन्न सेक्टोरल इंडेक्स में जबरदस्त तेजी रही –

  • IT इंडेक्स में 6.70%

  • रियल एस्टेट में 5.93%

  • मेटल सेक्टर में 5.86%

  • फाइनेंशियल सर्विसेज में 4.21%

  • ऑटो सेक्टर में 3.41%

FMCG, मीडिया और बैंकिंग स्टॉक्स ने भी 3% से ज्यादा का उछाल दिखाया।

बाजार में उछाल के 5 प्रमुख कारण

  1. भारत-पाक सीजफायर से सीमा पर तनाव कम हुआ, जिससे निवेशकों को राहत मिली।

  2. अप्रैल की खुदरा महंगाई के आंकड़े 3% से नीचे आने की संभावना ने बाजार का उत्साह बढ़ाया।

  3. कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजेMRF, PNB, HPCL, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।

  4. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा ₹5,087 करोड़ की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया।

  5. भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) पर 11वें दौर की बातचीत से सकारात्मक माहौल बना।

पाकिस्तान स्टॉक मार्केट भी उछला, ट्रेडिंग रोकनी पड़ी

सीजफायर के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार ने भी तेजी दिखाई। KSE-100 इंडेक्स 9% की उछाल के साथ 1,16,570 के स्तर पर पहुंच गया, जिसके चलते एक घंटे के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।
गौरतलब है कि 7-8 मई को भारत द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का बाजार 10,000 अंक टूट गया था।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

  • जापान का निक्केई 0.38% चढ़ा

  • कोरिया का कोस्पी 1.17% ऊपर

  • हांगकांग का हैंगसेंग 2.98% उछला

  • चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82% बढ़ा

  • अमेरिका का डाउ जोन्स 0.29% टूटा

  • नैस्डैक और S&P 500 में मामूली उतार-चढ़ाव रहा

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी

आज सोने की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई।

  • 24 कैरेट सोना ₹2,023 घटकर ₹94,393 प्रति 10 ग्राम पर गया।

  • वहीं, चांदी ₹191 बढ़कर ₹95,917 प्रति किलो हो गई।

21 अप्रैल को सोने ने ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई छुआ था।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2025 By Nitin Trivedi

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल, सेंसेक्स 2,975 अंक चढ़कर 82,430 पर बंद

Business

सेंसेक्स 2,975 अंकों की छलांग के साथ 82,430 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ, जो इस साल की अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। इससे पहले 15 अप्रैल को सेंसेक्स में 1,577 अंकों की तेजी आई थी।

28 में तेजी, केवल 2 शेयर गिरे

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 हरे निशान पर बंद हुए। इंफोसिस में सबसे ज़्यादा 7.67% की बढ़त देखी गई, जबकि HCL टेक, टाटा स्टील, Zomato, TCS और टेक महिंद्रा में भी 5% से अधिक की तेजी रही।
ICICI बैंक, NTPC जैसे सात अन्य शेयरों में करीब 4.5% की तेजी देखी गई।
वहीं, केवल सनफार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयरों में क्रमश: 3.4% की गिरावट आई।

निफ्टी भी 917 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड स्तर पर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स 3.82% यानी 917 अंकों की तेजी के साथ 24,925 पर बंद हुआ।
NSE के विभिन्न सेक्टोरल इंडेक्स में जबरदस्त तेजी रही –

  • IT इंडेक्स में 6.70%

  • रियल एस्टेट में 5.93%

  • मेटल सेक्टर में 5.86%

  • फाइनेंशियल सर्विसेज में 4.21%

  • ऑटो सेक्टर में 3.41%

FMCG, मीडिया और बैंकिंग स्टॉक्स ने भी 3% से ज्यादा का उछाल दिखाया।

बाजार में उछाल के 5 प्रमुख कारण

  1. भारत-पाक सीजफायर से सीमा पर तनाव कम हुआ, जिससे निवेशकों को राहत मिली।

  2. अप्रैल की खुदरा महंगाई के आंकड़े 3% से नीचे आने की संभावना ने बाजार का उत्साह बढ़ाया।

  3. कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजेMRF, PNB, HPCL, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया।

  4. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा ₹5,087 करोड़ की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया।

  5. भारत-यूरोपीय यूनियन के बीच FTA (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) पर 11वें दौर की बातचीत से सकारात्मक माहौल बना।

पाकिस्तान स्टॉक मार्केट भी उछला, ट्रेडिंग रोकनी पड़ी

सीजफायर के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार ने भी तेजी दिखाई। KSE-100 इंडेक्स 9% की उछाल के साथ 1,16,570 के स्तर पर पहुंच गया, जिसके चलते एक घंटे के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।
गौरतलब है कि 7-8 मई को भारत द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का बाजार 10,000 अंक टूट गया था।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख

  • जापान का निक्केई 0.38% चढ़ा

  • कोरिया का कोस्पी 1.17% ऊपर

  • हांगकांग का हैंगसेंग 2.98% उछला

  • चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82% बढ़ा

  • अमेरिका का डाउ जोन्स 0.29% टूटा

  • नैस्डैक और S&P 500 में मामूली उतार-चढ़ाव रहा

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी हुई महंगी

आज सोने की कीमत में तेज गिरावट दर्ज की गई।

  • 24 कैरेट सोना ₹2,023 घटकर ₹94,393 प्रति 10 ग्राम पर गया।

  • वहीं, चांदी ₹191 बढ़कर ₹95,917 प्रति किलो हो गई।

21 अप्रैल को सोने ने ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई छुआ था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/after-india-pakistan-ceasefire-the-record-bounce-in-the-stock-market/article-20595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.