छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरजेंगे बादल, बारिश-तेज हवाओं की संभावना; बिलासपुर में पारा चढ़ा 42 डिग्री

Raipur, CG

गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत की खबर है। राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम मेहरबान बना रह सकता है।

कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी नरमी सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि भी हो सकती है।

सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला बिलासपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका वर्तमान में बिहार से झारखंड होते हुए करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इस मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के वातावरण में बदलाव नजर आएगा। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और अंधड़ की स्थिति बन सकती है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है।

इन 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने (30–40 किमी प्रति घंटा) और हल्की वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं:

  • धमतरी

  • बालोद

  • राजनांदगांव

  • गरियाबंद

  • महासमुंद

  • रायपुर

  • बलौदा बाजार

  • जांजगीर-चांपा

  • रायगढ़

  • बिलासपुर

  • कोरबा

  • जशपुर

  • दुर्ग

  • बेमेतरा

  • कबीरधाम

  • मुंगेली

  • सरगुजा

इन क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले इलाकों में और यात्रा करते समय।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बौछारों की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास बना रहने का अनुमान है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरजेंगे बादल, बारिश-तेज हवाओं की संभावना; बिलासपुर में पारा चढ़ा 42 डिग्री

Raipur, CG

कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी नरमी सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि भी हो सकती है।

सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला बिलासपुर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, एक द्रोणिका वर्तमान में बिहार से झारखंड होते हुए करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इस मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के वातावरण में बदलाव नजर आएगा। राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और अंधड़ की स्थिति बन सकती है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है।

इन 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने (30–40 किमी प्रति घंटा) और हल्की वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। ये जिले हैं:

  • धमतरी

  • बालोद

  • राजनांदगांव

  • गरियाबंद

  • महासमुंद

  • रायपुर

  • बलौदा बाजार

  • जांजगीर-चांपा

  • रायगढ़

  • बिलासपुर

  • कोरबा

  • जशपुर

  • दुर्ग

  • बेमेतरा

  • कबीरधाम

  • मुंगेली

  • सरगुजा

इन क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले इलाकों में और यात्रा करते समय।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बौछारों की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास बना रहने का अनुमान है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cloud-rain-will-thunder-in-chhattisgarh-for-the-next-5/article-20647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.