मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी; ग्वालियर में पारा 40 डिग्री के पार

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर तेज़ गर्मी ने लोगों को परेशान किया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में आंधी और बारिश ने राहत दी है।

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सात संभागों में आज तेज़ हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है। भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तीन सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम

प्रदेश में एक साथ तीन पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हैं, जिनके कारण विभिन्न क्षेत्रों में बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं जिन क्षेत्रों में बादल नहीं हैं, वहां गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्वालियर में बीते 24 घंटों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शहडोल और जबलपुर संभाग में भी मौसम साफ होने से पारा चढ़ने लगा है।

खजुराहो सबसे गर्म, राजधानी भोपाल में भी गर्मी का असर

सोमवार को खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर और सतना में तापमान 40 डिग्री रहा। भोपाल में पारा 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री रहा। सुबह से धूप तेज़ बनी रहती है, लेकिन दोपहर बाद कई स्थानों पर मौसम पलट जाता है, जिससे आंधी और बारिश की स्थिति बनती है।

इन जिलों में जारी है आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है। संभावित प्रभावित जिलों में शामिल हैं:

  • मालवा और पश्चिमी मध्यप्रदेश: भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी

  • बुंदेलखंड और महाकौशल: निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी

  • नर्मदांचल और आसपास: विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास

  • निमाड़ क्षेत्र: खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन

  • चंबल-ग्वालियर संभाग: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, पांढुर्णा

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी; ग्वालियर में पारा 40 डिग्री के पार

BHOPAL, MP

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सात संभागों में आज तेज़ हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है। भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तीन सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम

प्रदेश में एक साथ तीन पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हैं, जिनके कारण विभिन्न क्षेत्रों में बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं जिन क्षेत्रों में बादल नहीं हैं, वहां गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्वालियर में बीते 24 घंटों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शहडोल और जबलपुर संभाग में भी मौसम साफ होने से पारा चढ़ने लगा है।

खजुराहो सबसे गर्म, राजधानी भोपाल में भी गर्मी का असर

सोमवार को खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ग्वालियर और सतना में तापमान 40 डिग्री रहा। भोपाल में पारा 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री रहा। सुबह से धूप तेज़ बनी रहती है, लेकिन दोपहर बाद कई स्थानों पर मौसम पलट जाता है, जिससे आंधी और बारिश की स्थिति बनती है।

इन जिलों में जारी है आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए आंधी और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है। संभावित प्रभावित जिलों में शामिल हैं:

  • मालवा और पश्चिमी मध्यप्रदेश: भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी

  • बुंदेलखंड और महाकौशल: निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी

  • नर्मदांचल और आसपास: विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास

  • निमाड़ क्षेत्र: खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन

  • चंबल-ग्वालियर संभाग: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, पांढुर्णा

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-many-districts-of-madhya-pradesh-thunderstorms-alert-issued-by/article-20651

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.