कोरबा ट्रिपल मर्डर केस: रस्सी से गला घोंटकर तीनों की हत्या, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Korba, CG

एक के मुंह में नींबू, दूसरे की जेब में सिगरेट पैकेट; तंत्र-मंत्र के बहाने 2.5 करोड़ कमाने की साजिश

कोरबा में सामने आए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस में शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन समेत तीनों लोगों की हत्या पतली रस्सी से गला घोंटकर की गई थी। पुलिस को तीनों के शव बरबसपुर स्थित कबाड़ यार्ड से बरामद हुए थे। मामले के शुरुआती चरण में तंत्र-मंत्र की आशंका जताई गई थी, लेकिन आगे मिली वस्तुएं और घटनाक्रम एक सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करते हैं।

जेब और मुंह से मिले अजीब सामान

जांच के दौरान

  • अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट का पैकेट,

  • मृतक नीतीश के मुंह से नींबू

  • और सुरेश साहू की जेब से भी नींबू बरामद किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों की मौत पतली रस्सी से दम घुटने की वजह से हुई। इसके अलावा दुर्ग निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।

2.5 करोड़ कमाने के नाम पर रची गई थी योजना

इस हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र से 5 लाख रुपए को ढाई करोड़ में बदलने का लालच बताया जा रहा है।

बिलासपुर का कथित तांत्रिक (बैगा) आशीष दास अपने तीन साथियों—अश्विनी कुर्रे, संजय साहू और अन्य सहयोगियों—के साथ कोरबा पहुंचा था। आरोपियों ने कबाड़ कारोबारी अशरफ के यार्ड में रातभर "तांत्रिक क्रिया" करने का नाटक किया।

अश्विनी कुर्रे ने पूछताछ में बताया:
“5 लाख बैगा को देने थे और बाकी रकम बराबर हिस्सों में बांटनी थी।”

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात तांत्रिक आशीष ने

  • एक-एक करके तीनों को कमरे में बुलाया,

  • उन्हें नींबू देने और रस्सी का घेरा बनाने का नाटक किया,

  • फिर उन्हें बंद कमरे में आधे से एक घंटे तक रुकने को कहा।

समय पूरा होने पर जब दरवाजा खोला गया, तीनों मृत पाए गए।

छह आरोपी गिरफ्तार, मुख्य तांत्रिक फरार

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी आशीष दास फरार है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

परिजनों ने उठाए हत्या पर गंभीर सवाल

अशरफ मेमन के परिवार ने कहा कि वे एक तेज-तर्रार और समझदार व्यक्ति थे।
परिवार का कहना है—
"अशरफ इतना बड़ा व्यापारी होकर कभी 5 लाख देकर 2.5 करोड़ तंत्र-मंत्र से कमाने पर भरोसा नहीं कर सकता। इसे एक बड़ा षड्यंत्र ही माना जाए।”

दूसरी ओर मृतक सुरेश साहू की पत्नी ने दावा किया कि बिलासपुर के संजय साहू पिछले 5 दिनों से पैसे के नाम पर उनके पति पर दबाव डाल रहा था और घटना वाली रात उन्हें घर से लेकर गया था।

व्यापारिक विवादों में भी उलझा रहा था अशरफ

अशरफ मेमन कोरबा का बड़ा कबाड़ कारोबारी था और लगभग 40 से ज्यादा स्क्रैप दुकानदार उससे जुड़े थे।
उसके

  • जुआ एक्ट,

  • मारपीट,

  • बलवा,

  • हत्या के प्रयास
    और आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज थे।

व्यापारिक विवादों और दुश्मनी की वजह से परिजन घटना को सामान्य नहीं मान रहे।

मामले में और खुलासों की उम्मीद

त्रिपल मर्डर केस ने पूरे कोरबा में सनसनी फैला दी है। पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद तांत्रिक क्रिया की आड़ में हुए इस सामूहिक हत्याकांड की और भी परतें खुलने की उम्मीद है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/korba-triple-murder-case-all-three-murdered-by-strangulation-with/article-39773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.